international news

China में लॉकडाउन, सरकारी सख्ती के बावजूद उग्र प्रदर्शन, शी जिनपिंग का मांग रहें इस्तीफा

Kuldeep Choudhary

चीन में पुलिस की सख्ती के बावजूद जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहा है। कुछ वीडियो सामने आये जिनमें दिख रहा है की चीन के ग्वांगझू शहर में लोग पुलिस पर कांच की बोतलें फेंक रहें हैं।

साथ ही आक्रोशित जनता सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं, राष्ट्रपति शी जिनपिंग का इस्तीफा मांग रहें हैं। वहीं पुलिस प्रोटेस्ट को दबाने के लिए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही है, जबरदस्ती प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

ब्लैंक व्हाइट पेपर दिखा रहें

प्रदर्शनकारी असंतोष जताते हुए खाली सफेद कागज (ब्लैंक व्हाइट पेपर) लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। बीजिंग में भी स्टूडेंट्स ब्लैंक व्हाइट पेपर लेकर साइलेंट प्रोटेस्ट करते दिखे। ये एक तरह से सेंसरशिप या गिरफ्तारी से बचने के तौर पर किया जाने वाला विरोध है।

स्टूडेंट्स ब्लैंक व्हाइट पेपर लेकर साइलेंट प्रोटेस्ट करते दिखे।

जिनपिंग गद्दी छोड़ो के लगे नारे

लोग जिनपिंग गद्दी छोड़ो, कम्‍युनिस्‍ट पार्टी गद्दी छोड़ो, शिनजियांग को अनलॉक करो, चीन को अनलॉक करो, पीसीआर टेस्‍ट नहीं चाहिए, प्रेस की आजादी चाहिए जैसे नारे लगा रहे हैं। हमें डिक्टेटरशिप की बजाय डेमोक्रेसी चाहिए। लोग सड़कों पर बैनर लेकर खड़े हैं। बैनर पर लिखा है- नीड ह्यूमन राइट, नीड फ्रीडम।

10 लोगों की मौत से भड़के लोग

चीन में 10 महीनों से जीरो कोविड पॉलिसी लागू है। कई तरह की पाबंदियां हैं, लेकिन गुस्सा तब भड़क गया, जब चीन के शिंजियांग में 25 नवंबर को एक बिल्डिंग की 15वीं मंजिल में आग लगी गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।

लॉकडाउन की वजह से राहत समय पर नहीं पहुंच सकी। लोगों ने आरोप लगाया कि अफसरों ने लापरवाही की। इसके बाद बीजिंग में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू हो गए।

प्रदर्शन की वजह बना - कोविड लॉकडाउन

24 नवंबर 2022 को चीन के शिनजियांग प्रांत की राजधानी उरुमकी के एक अपार्टमेंट में 15वें फ्लोर पर रात 7:54 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग कई और फ्लोर में फैल गई। आग से बचने के लिए लोग बाहर की तरफ भागने लगे लेकिन उन्हें रोक दिया जाता है, यानी मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसकी वजह थी कोविड लॉकडाउन।

दूसरी ओर सख्त जीरो कोविड नीति की वजह से दमकलकर्मियों के आने में भी देरी होती है। 5 घंटे तक आग पर काबू करने के लिए कोई इंतजाम नहीं होता है। इससे 10 लोगों की झुलसने और धुएं में दम घुटने से मौत हो जाती है इससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

Mumbai: चुनाव में आतंकी की एंट्री! मुंबई बम धमाकों का दोषी किस नेता के लिए कर रहा प्रचार?

Racism: अब अधीर रंजन की टिप्पणी से कांग्रेस मुश्किल में, सैम पित्रोदा के सुर में सुर मिलाया

Covishield: टीके के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए लोग कर रहें ब्लड थिनर का इस्तेमाल, हो सकता है जानलेवा

Bollywood Top Comedy Movies: बॉलीवुड की ये कॉमेडी फिल्में देखकर भूल जाएंगे सारी टेशन

POK: पीओके लेके रहेंगे, यकीन तो लोग 370 हटने का भी नहीं करते थे: एस. जयशंकर