international news

UNSC में भारतःरूस और यूक्रेन से अनुरोध के बाद भी सूमी में नहीं बना सेफ कॉरिडोर

ChandraVeer Singh

(UNSC में भारत) रूस और यूक्रेन के बीच 13वें दिन भी जंग लगातार जारी है। ऐसे में भारत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। भारत में रोजाना कई विमान भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित लेकर स्वदेश लौट रहे हैं। आज UNSC में यूक्रेन पर चर्चा की गई जिसमें टीएस तिरुमूर्ति ने भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया।

अनुरोध के बाद भी नहीं बना सेफ कॉरिडोर– टीएस तिरुमूर्ति
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में टीएस तिरुमूर्ति ने कहा – ‘रूस और यूक्रेन से अनुरोध करने के बाद भी सूमी में भारतीयों को बाहर निकालने के लिए सेफ कॉरिडोर नहीं बना है’। उन्होंने भारत की और से यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए एक सुरक्षित रास्ते की मांग की, साथ ही बताया कि भारत अब तक यूक्रेन से 20 हजार से अधिक भारतीयों को वापस लाने में सफल रहा है।
PM मोदी ने की पुतिन और जेलेंस्की से बात
बता दें कि कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की। पीएम मोदी ने सूमी सहित यूक्रेन के कुछ हिस्सों में संघर्ष विराम की घोषणा किए जाने और मानवीय गलियारे बनाने के कदम की सराहना करते हुए दोनों देशों को आपस में सीधी बात करने की सलाह भी दी।
रूस ने की 5 शहरों में युद्धविराम की घोषणा
रूस ने युद्ध के बीच मंगलवार को यूक्रेन के कीव, चेर्निहाइव, सूमी, खारकीव और मारियुपोल शहरों में युद्ध विराम की घोषणा की है। यहां से लोगों को निकालने के लिए मानवीय कारिडोर खोला जाएगा। मास्को के समय अनुसार यह घोषणा सुबह 10 बजे की गई है।
जानिए क्या है UNSC
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) संयुक्त राष्ट्र संघ का एक अंग है। विश्व में शांति कायम करने के लिए 1945 में इसकी स्थापना की गई थी। इस संस्था में 15 सदस्य देश है जिसमें 5 देश (रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका) स्थाई सदस्य तथा 10 देश अस्थाई सदस्य है। भारत काफी समय से UNSC का अस्थाई सदस्य है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"