international news

Russia-ukraine war: संकट को रोकने के लिए कोशिश तेज, इजरायल PM नफ्टाली बेनेट और व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात

Kunal Bhatnagar

यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुए संकट के समाधान की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट ने अब रूस और यूक्रेन के बीच शांति के लिए मध्यस्थ की भूमिका में कदम रखा है। उन्होंने क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। करीब 3 घंटे तक चली दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

इस्राइल ने अब तक रूस के खिलाफ अपना रुख नरम रखा

इजरायल के पीएम बेनेट का मॉस्को दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इजरायल को अमेरिका का सहयोगी माना जाता है। इज़राइल भी सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद को रूस के सैन्य समर्थन को सही नहीं मानता है। बेनेट और पुतिन की यह मुलाकात इसलिए संभव हुई क्योंकि इस्राइल ने अब तक रूस के खिलाफ अपना रुख नरम रखा है। इजरायल के एक अधिकारी ने कहा कि बेनेट संकट को सुलझाने के अपने प्रयासों को अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी के साथ साझा कर रहा है।

बेनेट जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ बातचीत करने के लिए बर्लिन गए

उनके प्रवक्ता ने कहा कि पुतिन से मुलाकात के बाद बेनेट जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ बातचीत करने के लिए बर्लिन गए थे। जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पुतिन के साथ अपनी बातचीत की जानकारी देने के लिए मॉस्को जाने से पहले बेनेट से बात की थी। इजरायल के एक अधिकारी ने कहा कि बेनेट युद्धविराम के उद्देश्य से सभी के संपर्क में रहेगे।

किसी विदेशी देश के नेता के साथ राष्ट्रपति पुतिन की यह दूसरी मुलाकात

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से किसी विदेशी देश के नेता के साथ राष्ट्रपति पुतिन की यह दूसरी मुलाकात है। जिस दिन यूक्रेन पर रूस का आक्रमण शुरू हुआ, उसी दिन पुतिन ने क्रेमलिन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"