<div class="paragraphs"><p>(AP photo)</p></div>

(AP photo)

international news

Russia-Ukraine War LIVE: यूक्रेन को पोलैंड का साथ, बोला: रूस की आक्रामकता और तानाशाही दुनिया के लिए खतरनाक

ChandraVeer Singh
हम यूक्रेन के साथ, पोलैंड राजदूत का बयान
भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने बयान दिया कि पोलैंड यूक्रेन के साथ खड़ा है, हम रूसी आक्रमण की निंदा करते हैं। यूक्रेनियन बहुत देशभक्त लोग हैं जो अपने देश के लिए लड़ रहे हैं।
रूस से लड़ने को तैयार यूक्रेन की महिला सांसद
यूक्रेन की सांसद किरा रुडिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि यूक्रेन का हर पुरुष और महिला रूसी दमनकारियों के आगे हथियार उठाने के लिए तैयार है। उनकी तस्वीर अब दुनियाभर में वायरल हो रही है।

सिटी ने कहा है कि कीव में एक ऊंची इमारत पर रूस ने मिसाइल दागी। जिससे इमारत का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

निंदा प्रस्ताव की वोटिंग में भारत‚ चाइना और UAE ने हिस्सा नहीं लिया

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर दिया गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 1 वोट पड़ा। भारत, चीन और UAE ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, रूस ने वीटो पावर का इस्तेमाल कर इस निंदा प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

UNSC में रूस के विरुद्ध वोटिंग में भारतीय प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यूक्रेन के हालात पर जताई चिंता। वहीं उन्होंने वोटिंग में हिस्सा लेने का कारण भी बताया है।

प्रस्ताव में भारत के वोट न करन की वजह क्या रही? जा​निए

  • यूएन में भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा- इस बात का दुख है कि डिप्लोमैसी का रास्ता छोड़ दिया गया है, हमें उस पर लौटना होगा। इन सभी वजहों से भारत ने इस प्रस्ताव से दूरी बनाने का विकल्प चुना है।

  • तिरुमूर्ति बोले- सभी सदस्य देशों को कंस्ट्रक्टिव तरीके से आगे बढ़ने के लिए यूएन के उसुलों का सम्मान करना जरूरी है। आपसी मतभेदों और विवादों को निपटाने के लिए बातचीत ही एकमात्र तरीका है, हालांकि इस समय यह मुश्किल लग सकता है, लेकिन नामुमकिन नहीं है।

  • भारत ने कहा है कि यूक्रेन में हाल के घटनाक्रम से भारत बहुत ज्यादा दुखी है। हिंसा और दुश्मनी को जल्द खत्म करने की सभी कोशिशें होनी चाहिए। इंसानी जान की कीमत पर कोई भी सॉल्यूशन नहीं निकाला जा सकता है।

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के टेनिस खिलाड़ी ने कैमरे पर लिख दिया- 'No War Please...' वीडियो हो रहा वायरल

रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से एक यूरोपीय देश पर सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। इस बीच कई लोगों की ओर से युद्ध को छोड़कर शांति की अपील भी की जा रही है। इसी कड़ी में रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव (Andrey Rublev) भी उनमें से एक हैं। रुबलेव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि रुबलेव इस समय दुबई में टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना ने हमला तेज कर दिया है। कीव एयरपोर्ट के पास बहुत बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले आज कोनोटॉप में रूसी एयरक्राफ्ट ने दो धमाके किए थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि खारकीव एयरपोर्ट पर भी रूस हमला कर सकता है।
रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच IAF यूके में Cobra Warrior 2022 Exercise के लिए अपने विमान को तैनात नहीं करेगा। IAF को इस अभ्यास के लिए 5 LCA तेजस विमान भेजने थे।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यूक्रेन में छात्रों से उनके माता-पिताओं से और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से कॉल प्राप्त हो रही है। विदेश मंत्रालय लगातार आवश्यक व्यवस्था कर रहा है। किसी को घबराने की ज़रुरत नहीं है। छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और एडवाइजरी का पालन करें।

यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को हमला कर दिया और सरकारी क्वार्टरों के निकट गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थी। इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

रूस यूक्रेन जंग में क्लेम और काउंटर क्लेम किए जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि तीन दिनों के युद्ध में उनके 137 योद्धा ने जान गंवाई हैं। इनमें 10 सैन्य अधिकारी हैं। यूक्रेन की सेना का दावा है कि उन्होंने 1000 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है।

वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उन्होंने यूक्रेन के 211 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। इधर यूक्रेन का दावा है कि उन्होंने रूस के कम से कम 80 टैंक, 516 बख्तरबंद गाड़ियां, 7 हेलिकॉप्टर, 10 एयरक्रॉफ्ट, और 20 क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दिया है।

रूस की इस कार्रवाई से यूरोप में व्यापक स्तर पर युद्ध की संभावना पैदा हो गई है और साथ ही उसे रोकने के लिए दुनियाभर में प्रयास भी शुरू हो गए हैं।

इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियां जल्द जब्त हो सकती हैं। 27 देशों वाला यूरोपीय संघ इस संबंध में सहमति के बेहद करीब है। लग्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एसेलबोर्न ने शुक्रवार को यह दावा किया। आपको यह भी बता दें क यूक्रेन सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस ने पिवडेन्नी के ब्लैक सी बंदरगाह के पास दो विदेशी जहाजों पर गोलीबारी की।
बता दें कि यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने यूक्रेन छोड़ने के अमेरिका के ऑफर को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे हथियारों की जरूरत है। स्वीडन ने भी यूक्रेन को मदद के लिए ऑफर दिया था। वॉर के बीच जेलेंस्की ने एक इमोश्नल ट्वीट करते हुए ये भी कहा था कि पूरे विश्व समुदाय ने उन्हें ये जंग लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है।
जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने कहा- यह पुतिन का युद्ध है
यूक्रेन संकट पर भारत में जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने कहा, "यह पुतिन का युद्ध है। यह शर्म की बात है, ऐसा हो रहा है। हम आर्थिक प्रतिबंधों के साथ प्रतिक्रिया देंगे। हम दूसरे देश पर कब्जे की अनुमति नहीं दे सकते। हम ऐसा अंतरराष्ट्रीय समुदाय चाहते हैं जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों पर आधारित हो।"
जंग के तीसरे दिन रूस ने बमबारी तेज कर दी है। कोनोटॉप में रूसी एयरक्राफ्ट ने दो धमाके किए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि खारकीव एयरपोर्ट पर भी रूस हमला कर सकता है।
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी जापोरिज्ज्या क्षेत्र के मेलिटोपोल शहर पर कब्जा कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से रॉयटर्स ने यह खबर दी है।

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"

कोलिहान खदान में 1875 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, किसी के टूटे हाथ, तो किसी के सिर में आईं चोट