international news

आर्थिक प्रतिबंध पर व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी, कहा- No Fly Zone घोषित करना ‘युद्ध की घोषणा’ जैसा

Deepak Kumawat

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 11वें दिन भीषण युद्ध जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन का राज्य का दर्जा खतरे में है। उन्होंने रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों की तुलना 'युद्ध की घोषणा' जैसा बताया गया है।

प्रतिबंध युद्ध की घोषणा की तरह

पुतिन ने कहा, "अगर वे ऐसा करते रहे, तो वे भविष्य में यूक्रेन की स्थिति को एक राष्ट्र के रूप में खतरे में डाल रहे हैं।" अगर ऐसा होता है तो यह पूरी तरह से उन पर निर्भर करेगा।

यूक्रेन के नागरिक पलायन को मजबूर

वहीं यूक्रेन के शहर मारियुपोल में संघर्ष विराम को तोड़ने पर वहां की हिंसक घटनाओं के बीच विफल होता दिख रहा है। रूसी सैनिकों ने शहरों की घेराबंदी जारी रखी है और देश से भागने के लिए मजबूर यूक्रेनी नागरिकों की संख्या बढ़कर 1.4 मिलियन हो गई है। पुतिन लगातार इसके लिए पूरी तरह से यूक्रेन के नेतृत्व को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर रूस का कब्जा

रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर भी लगभग नियंत्रण कर लिया है। यहां रूस ने अपने एयरट्रूपर्स को उतारा था। तब से खार्किव में हमले तेज हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक रूसी सेना खार्किव को चारों तरफ से घेर रही है और यह शहर भी उसके कब्जे में आ गया है।

कैसरगंज लोकसभा सीट से कटा बृजभूषण का टिकट!, बीजेपी इसे बना सकती है प्रत्याशी

Religious Reservation: बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु… हर जगह OBC का हक मार रहे मुस्लिम

Bengal News: योगी आदित्यनाथ के काफिले पर पश्चिम बंगाल में हमला, UP सीएम ने दी थी दंगाइयों को चेतावनी

महाराष्ट्र की 11 ऐसी सीटें जहां हार और जीत में था सिर्फ चंद हजार वोटों का अंतर

पांच हजार बच्चों पर गहराया पढ़ाई का संकट, स्कूल ने बच्चों के अभिभावकों से मांगी फीस