IPL

चेन्नई के कप्तान MS धोनी ने अपनी टीम से किया ये वादा…

savan meena

चेन्नई के कप्तान MS धोनी ने अपनी टीम से किया ये वादा : एमएस धोनी का जवाब नहीं।

मैदान पर हों तो टीम का कप्तान और क्रिकेट फील्ड से बाहर हुए तो CSK के साथी खिलाड़ियों के लिए बड़े भाई जान बन जाते हैं।

BCCI ने कोरोना के चलते IPL 2021 टाल दिया है, जिसके बाद खिलाड़ियों की घर वापसी जारी है।

Source : @IPL (IndianPremierLeague) Twitter Official Account/www.iplt20.com

चेन्नई के कप्तान MS धोनी ने अपनी टीम से किया ये वादा : ऐसे में एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के अपने सभी साथियों से वादा किया है कि वो आखिरी शख्स होंगे,

जो घर जाने वाली फ्लाइट पकड़ेंगे।

मतलब ये कि पहले वो टीम के हर एक सदस्य को घर भेज लेंगे, तभी अपने घर रांची की उड़ान भरेंगे।

धोनी ने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों को सही सलामत घर भेजना उनकी पहली प्राथमिकता है।

उसके बाद वो भारतीय खिलाड़ियों को दिल्ली से घर भेजेंगे।

CSK की टीम फिलहाल दिल्ली में है।

CSK के सभी खिलाड़ियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में धोनी ने ये तमाम बातें बताई।

धोनी ने कहा – होटल छोड़ने वाले वो आखिरी होंगे

CSK के एक सदस्य ने "द इंडियन एक्सप्रेस" को बताया कि माही भाई ने कहा है कि वो टीम होटल छोड़ने वाले सबसे आखिरी सदस्य होंगे। वो चाहते हैं कि पहले विदेशी खिलाड़ी अपने घरों को जाएं। उसके बाद भारतीय क्रिकेटर। वो तभी फ्लाइट लेंगे, जब सभी अपने घर सुरक्षित पहुंच जाएंगे। "

खिलाड़ियों को घर भेजने के लिए चार्टर प्लेन की व्यवस्था कर रही फैंजाइजी

CSK ने अपने खिलाड़ियों और स्टाफ को घर भेजने के लिए दिल्ली से चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की है। 10 सीटों वाला चार्टर प्लेन CSK के खिलाड़ियों को लेकर सुबह में राजकोट और मुंबई पहुंचेगा वहीं शाम में चार्टर प्लेन खिलाड़ियों को बेंगलुरु और चेन्नई ड्रॉप करेगा। धोनी गुरुवार शाम को रांची की उड़ान भर सकते हैं।

CSK की ही तरह मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने भी अपने खिलाड़ियों को घर भेजने के लिए चार्टर प्लेन की व्यवस्था की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी कॉमर्शियल फ्लाइट से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे।

ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों ने मालदीव में रूकने का फैसला किया

द इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक BCCI सभी फ्रेंचाइजियों को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स, स्टाफ और अंपायर्स के लिए कंबाइंड चार्टर फ्लाइट बुक करने में मदद कर रही है। ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों ने मालदीव में रूकने का फैसला किया है, जब तक कि ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट सेवा बहाल नहीं होती।

Like and Follow us on :

Char Dham Yatra: अगर आप भी चार धाम यात्रा का बना रहें है प्लान, तो जान ले ये बातें

Maharashtra: पीएम मोदी ने कहा– "कांग्रेस सरकार में आएगी तो राम मंदिर को भी कर देगी कैंसिल"

Jammu-Kashmir: फारूक अब्दुल्ला को बड़ा झटका, लद्दाख में पूरी इकाई ने दिया इस्तीफा

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान