साभार- दैनिक भास्कर
साभार- दैनिक भास्कर 
Nation

श्रद्धा मर्डर केस में 8 चौकाने वाले खुलासे; पूछताछ में अंग्रेजी झाड़ रहा आफताब, चेहरे पर शिकन तक नहीं

Lokendra Singh Sainger

श्रद्धा वाकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस शव के अवशेषों की तलाश में जुटी है। आफताब ने युवती की 6 महीने पहले हत्या कर दी थी। श्रद्धा के 35 टुकड़े करने के बाद रोजाना रात 2 बजे जंगल में उन्हें फेंकने जाता था। इसी के चलते पुलिस हत्यारे आफताब को वहां लेकर गई, जहाँ शव के टुकड़े फेंके गए थे। निर्मम हत्या करने बाद भी आफताब के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिख रहा है।

यहां तक की हत्यारा उसी कमरे में दूसरी लडकी को गर्लफ्रेड बनाकर लेकर आया था। आफताब और दूसरी लड़की उसी डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए मिले थे। पुलिस अब इस डेटिंग ऐप से आफताब के प्रोफाइल की जानकारी जुटाएगी।

पुलिस का कहना है कि आफताब पूछे गए सवालों का जवाब अंग्रेजी में देता है। उसने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा- यस आई किल्ड हर (Yes i killed her)। पुलिस की जाँच में हत्याकांड से जुड़े खुलासे हुए है। आइए जानते हैं अब तक इस मामले में 8 बड़े खुलासों के बारे में...

साभार- एएनआई

श्रद्धा के पिता की अपील- आफताब को फांसी हो

श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने कहा, "मुझे ये मामला लव जिहाद का लगता है। मेरी अपील है कि आफताब को फांसी दी जाए। श्रद्धा अपने चाचा के ज्यादा करीब थी, पर ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। मैं आफताब से कभी संपर्क में नहीं रहा।"

साभार- हिंदुस्तान

श्रद्धा ने अपने एक दोस्त से कहा- आफताब मुझे मार डालेगा

श्रद्धा महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली थी। श्रद्धा के दोस्तों का कहना है कि शुरुआत में इनका रिश्ता अच्छा था। दोनों आपस में खुशी-खुशी रहते थे लेकिन कुछ ही दिनों में उनके बीच बातें बिगड़ गई और श्रद्धा इस रिश्ते को तोड़ना चाहती थी।

दोस्तों ने आगे बताया कि एक बार तो हालात इतने बिगड़ गए थे कि श्रद्धा ने अपने एक दोस्त को फोन करते हुए कहा था कि ‘मुझे यहाँ से ले जाओ वरना आफताब मुझे मार डालेगा।’

साभार- नवभारत टाइम्स

आफताब श्रद्धा के साथ करता था मारपीट

श्रद्धा के एक और दोस्त के मुताबिक, आफताब उसे लगातार मारता था। इसलिए वह उसे छोड़ना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सकी। आफताब उसे मारता था फिर भी श्रद्दा उसे छोड़ नहीं पा रही थी।

इस मामले में आफताब को लेकर एक डॉक्टर का भी बयान सामने आया है। अनिल कुमार नामक इस डॉक्टर का दावा है कि आफताब मई में उनके क्लिनिक में आया था। उसका हाथ कटा हुआ था और खून भी निकल रहा था। वह बहुत आक्रामक और बेचैन लग रहा था। जब मैंने उससे चोट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि फल काटते समय उसका हाथ कट गया था।

साभार- इंडिया वॉयस

मुबई से दिल्ली पहुँचने के 10 दिन बाद ही क़त्ल

आफताब मुंबई के वसई में श्रद्धा के घर से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर रहता था। यूनिक पार्क नाम की बिल्डिंग के 301 नंबर फ्लैट में श्रद्धा उससे कई बार मिलने भी आई थी। पड़ोसियों ने उसे देखा था। 2019 में जब दोनों लिव-इन में रहने लगे तो श्रद्धा ने परिवार से नाता तोड़ लिया फिर भी श्रद्धा आफताब के साथ मुंबई से दिल्ली 8 मई 2022 को आ गई थी।

उन्होंने महरौली के जंगल के पास फ्लैट लिया था। दिल्ली पहुँचने के 10 दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया।

साभार- द लल्लनटॉप

फ्रिज में रखे थे 18 दिनों तक शरीर के टुकड़े

हत्यारे आफताब ने श्रद्धा का मर्डर करने के बाद उसके शरीर के 35 टुकडे कर दिये।शरीर के अंगों को स्टोर करने के लिए उसने फ्रिज खरीदा। हत्यारे आफताब ने शरीर के अंगों को ठिकाने लगाने के बाद फ्रिज की सफाई भी की थी। वह लगभग 18 दिनों तक इन टुकड़ों के साथ रहा।

हैरान करने वाली बात यह है कि आफताब उसी फ्रिज से ही खाने-पीने का सामान भी निकालता और रखता था, जिसमें श्रद्धा की लाश के टुकड़े थे।

साभार- एनडीटीवी

हत्या के बाद रोज देखता था श्रद्धा का चेहरा

श्रद्धा हत्याकांड में एक चौंकाने वाली जानकारी यह भी मिली है कि आफताब उसी कमरे में सोता था। जहाँ उसने श्रद्धा की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा था। फ्रीज में रखने के बाद वह उसका चेहरा रोज देखता था। हर रात जंगल में वह उसके एक-एक अंग को ठिकाने लगाता था।

साभार- एनडीटीवी

दूसरी महिला को कमरे पर लाया था आफताब

मिली जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा वाकर की हत्या के बाद आफताब उसी डेटिंग ऐप बम्बल से जान-पहचान कर गर्लफ्रेंड बनाकर कमरे पर लेकर आया था। हैरत की बात यह है कि इसी कमरे में आफताब ने श्रद्धा वाकर के शवों के टुकड़ों को फ्रिज में छिपाकर रखा था।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब  दूसरी लड़की घर आई तो श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्रिज में ही रखे थे। उन्हें आफताब ने अलमारी में छिपा दिया।

साभार- जागरण

आफताब को लेकर महरौली के जंगल पहुँची पुलिस

मामले की जाँच कर रही दिल्ली पुलिस मंगलवार को श्रद्धा मर्डर केस के आरोपित आफताब अमीन पूनावाला को लेकर महरौली के जंगल पहुँची। पुलिस श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक अब तक 10 बॉडी पार्ट्स मिलने की बात सामने आई है। जो बॉडी पार्ट्स मिले हैं उसकी फोरेंसिक जाँच की जाएगी और DNA टेस्ट होगा। मंगलवार को सर्चिंग के दौरान जो बॉडी पार्ट्स मिले हैं, वो इंसान के लग रहे हैं। फोरेंसिक जांच के जरिए इसकी पुष्टि भी की जाएगी। DNA टेस्ट भी होगा।

अब तक पुलिस की कार्यवाही

श्रद्धा हत्याकांड में बद्री नाम के शख्स की एंट्री हुई है। यही वो शख्स है, जिसने आफताब को महरौली इलाके में फ्लैट दिलाया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

आफताब ने मुंबई या उसके आसपास श्रद्धा का मोबाइल फेंका था। पुलिस लास्ट लोकेशन के जरिए इसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आफताब और श्रद्धा के कॉमन दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Bengal: 'बंगाल पर आतंकियों का कब्जा, ममता को गिरफ्तार करो, TMC को आतंकी संगठन घोषित करो' : भाजपा

UP News: कांग्रेस ने पहले देश को बांटा, आज संपत्ति बांटने की कर रही साजिश : सीएम योगी

EVM से हुए पहले चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया रद्द, जानें पूरा मामला

हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, कहा वो था डरावने अनुभव

मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता