Nation

Commentary on Prophet: शर्तों के साथ टी राजा रिहा, पहला ट्वीट- 'धर्म की हुई विजय'

Lokendra Singh Sainger

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी के आरोप में जेल में बंद भाजपा विधायक टी राजा सिंह को जमानत दे दी गई है। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने माना है कि राजा सिंह ने किसी मजहब के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। बुधवार को न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ टी राजा सिंह को रिहा करने का आदेश दिया।

हाईकोर्ट ने राज सिंह को निर्देश दिया है कि वह सोशल मीडिया पर कोई भी अपमानजनक वीडियो शेयर नहीं कर सकते और रिहा होने के बाद मीडिया से बात भी नहीं करेंगे। जेल से निकलने के बाद राजा सिंह ने इसे धर्म की जीत बताया। जय श्री राम लिखते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि आपकी सेवा में मैं फिर से हाजिर हूँ। मीडिया से बात करते हुए उनकी वकील करुणा सागर ने बताया कि कोर्ट ने उनकी रिहाई पर जश्न रैली पर भी रोक लगा दी है।

Photo Credit- AAJ TAK

गोशामहल से विधायक राजा सिंह 25 अगस्त 2022 से प्रिवेंटिव डिटेंशन एक्ट के तहत जेल में थे। अदालत ने उनकी रिहाई के वक्त निर्देश दिया था कि वे अगले 3 महीने तक सोशल मीडिया से भी दूर रहने को कहा है। लेकिन रिहाई के तुरंत बाद किया गया उनका ट्वीट वायरल हो गया है। इस ट्वीट में वे भगवा वस्त्र पहने भगवान राम की मूर्ति के पास खड़े दिख रहे हैं। साथ ही लिखा है, “धर्म की विजय हुई। एक बार पुनः आपकी सेवा में उपस्थित हो गया हूँ। जय श्री राम।”

क्या था पूरा विवाद

भाजपा विधायक टी राजा सिंह के एक वीडियो को लेकर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने पैगम्बर मोहम्मद के अपमान का आरोप लगाया था। जिसके बाद हैदराबाद में अलग-अलग जगह हिंसक प्रदर्शन हुए थे। देश में सर तन से जुदा के नारे लगे थे। प्रदर्शनकारियों ने राजा सिंह पर कई केस भी दर्ज करवाए। अगस्त 2022 में तेलंगाना पुलिस ने राजा सिंह पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में FIR दर्ज कर ली थी।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद