साभार- Hindustan
साभार- Hindustan 
Nation

'Bharat Jodo Yatra' के बाद कांग्रेस का नया अभियान, जानें 2023 में प्रियंका गांधी का प्लान

Lokendra Singh Sainger

कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा' को सफल मानते हुए एक नया अधिवेशन फरवरी में शुरू करने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता को देखते हुए अब कांग्रेस एक नया अभियान शुरू करेगी। जिसका मकसद लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने और सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताना है।

3 दिवसीय होगा सत्र

केसी वेणुगोपाल ने 4 दिसम्बर को बताया कि 'आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो बातों पर चर्चा की। पहला हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होना है, जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह 3 दिवसीय सत्र होगा, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किया जाएगा।'

साभार- ANI

कांग्रेस का नया अभियान 'हाथ से हाथ जोड़ो'

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि, 'दूसरा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने तक चलने वाला लंबा अभियान होगा।'

साभार- ABP NEWS

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 'महिला मार्च- 2023'

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी भी दी कि 2023 में प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में दो महीने के लिए महिला मार्च शुरू किया जाएगा। यह मार्च देश के सभी राज्यों की राजधानी में 26 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है यह महिला मार्च यात्रा तब शुरू की जाएगी, जब राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' समाप्त होगी।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील