Nation

केंद्रीय विद्यालय के 7622 पदों पर हुई परीक्षा का परिणाम जारी

Ranveer tanwar

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के 7622 पदों पर भर्ती परीक्षा परिणाम (KVS Result 2019) जारी किया है। उम्मीदवार अपने परिणाम को केवी विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।

https://kvsangathan.nic.in/announcement

आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स, प्राइमरी टीचर्स और लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। इन पदों पर भर्ती की अधिसूचना पिछले साल अगस्त में जारी की गई थी। उसके बाद इस साल फरवरी में साक्षात्कार की प्रक्रिया हुई। दिसंबर में परीक्षा पास करने वालों को फरवरी में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

इन पदों के परिणाम हैं …

इन पदों के परिणाम इस प्रकार हैं: उपायुक्त (4 पद), वाइस प्रिंसिपल (3 पद), टीजीटी (3473 पद), पीआरटी (3000 पद), सहायक अनुभाग अधिकारी (31 पद), वरिष्ठ सचिवालय सहायक (269 पद) ), स्टेनो (ग्रेड II) – 38 पद, जूनियर सचिवालय सहायक (684 पद)।

देखें परिणाम …

केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर परिणाम जारी किए गए हैं। वेबसाइट के होमपेज पर क्लिक करें। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सबमिट करें।

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास