Nation

सौतेला पिता ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पढ़िए हैवानियत की कहानी...

Lokendra Singh Sainger

मथुरा जिले में कोसीकलां शहर से एक शर्मनाक कृत्य सामने आया है। सौतेला पिता अपनी ही बेटी के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक उत्पीडन करता था। अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करता था। महिला पति की मौत के बाद मायके में रहने लगी तो सौतेला पिता ने शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़ित महिला ने मथुरा के थाना कोसीकलां में सौतेले पिता के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया है।

आरोपी व्यक्ति ने दोस्त की पत्नी के साथ की दूसरी शादी

आरोपी व्यक्ति की विधवा महिला के साथ शादी हुई थी। वह महिला उसके दोस्त की पत्नी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उस महिला का निधन हो गया। उस समय महिला पर एक पुत्र और पुत्री थी। जिन्हें उसका पहले का पति अपने घर ले गया। महिला का घर भी बिकवा दिया। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक चला। इस बीच महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जब सौतेली पुत्री बड़ी हुई तो सौतेले पिता की उस पर नीयत खराब हो गई।

मिठाई में मादक पदार्थ मिला करता था शारीरिक उत्पीडन

सौतेले पिता अकसर बेटी मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाया करता था। जिसके बाद बेटी के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता था। पीड़िता महिला ने विरोध किया तो पहले पति के पुत्र और पुत्री को घर से निकालने की धमकी देने लगा। आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगा। जैसे-तैसे पीडिता ने बेटी की शादी राजस्थान में कर दी। लेकिन उसके पति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बेटी घर आकर अपनी मां के पास रहने लगी। सौतेले पिता ने उसके साथ फिर शारीरिक संबंध बनाए। करीब एक महीने पहले अश्लील वीडियो भी बना ली थी।

अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पीड़िता ने जब विरोध किया तो सौतेले पिता ने अश्लील वीडियो वायरल कर उसके जीवन को बर्बाद करने की धमकी दी। यह देख पीड़िता के भाई ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। जिस लड़के से रिश्ता तय किया सौतेला पिता उसको कॉल कर बेटी को लेकर उल्टी-सीधी बातें करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने थाना कोसीकलां में अपने सौतेले पिता के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"

कोलिहान खदान में 1875 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, किसी के टूटे हाथ, तो किसी के सिर में आईं चोट