राष्ट्रीय

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में भरे जाएंगे 84,405 पद, सरकार दिसंबर 23 तक देगी नियुक्तियां

Lokendra Singh Sainger

देशभक्ति की भावना लिये जो युवा सेना में शामिल होने के लिए जी तोड़ तैयारी कर रहे है, उनके लिए एक सुखद खबर आयी है। सरकार जल्द ही बड़ी संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (एसएससी सीएपीएफ भर्ती 2022) की भर्ती करने जा रही है।

सरकार ने संसद में यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्रीय सशस्त्र बलों में फिलहाल 84,405 पद खाली है। सरकार ने इन पदों को दिसंबर 2023 तक भरने का फैसला किया है। ये भर्तियां BSF, CAPF, CISF, ITBP, SSB बलों में की जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ने संसद में दिया जवाब

दरअसल, संसद में बुधवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती को लेकर एक सवाल पूछा गया। सवाल किया गया था कि सीएपीएफ बल में कितनी रिक्तियां स्वीकृत है और कितने पद रिक्त है। इन पदों को भरने के लिए केंद्र सरकार क्या कदम उठा रही है?

केंद्रीय मंत्री गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि जीडी कांस्टेबल भर्ती की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग को दी गई है। एसएससी प्रत्येक वर्ष रिक्त पदों की भर्ती करता है। इसके अलावा गैर-सामान्य ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए सरकार ने सभी सशस्त्र बलों और असम राइफल्स को समय-समय पर रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि किस बल में कितने पद स्वीकृत हैं और कितने पद रिक्त है।

फोर्स में कितने रिक्त पद

  • सीआरपीएफ- 324,654 पद स्वीकृत, 29,985 खाली

  • बीएसफ- 265,277 पद स्वीकृत, 19,254 रिक्त

  • एसएसबी- 97,774 पद स्वीकृत, 11,402 रिक्त

  • सीआईएसफ- 164,124 पद स्वीकृत, 10,918 खाली

  • असम राइफल्स- 65,520 पद स्वीकृत, 9,659 रिक्त

  • आईटीबीपी- 88,430 पद स्वीकृत, 3,187 खाली

  • कुल पद- 10,05,779 पद स्वीकृत, 84,405 खाली

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, पीएम मोदी ने डाला वोट

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख