राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: अब कन्हैया कुमार का विवादित बयान, 'हिंदुत्व कोई फेयर एंड लवली की क्रीम नहीं कि...'

Om prakash Napit

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अब एक और विवाद जुड़ गया है। अब कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान सामने आया है। कन्हैया कुमार का हिंदुत्व को लेकर दिया गया बयान वायरल हो रहा है।

कन्हैया कुमार ने कहा कि हिंदुत्व कोई फेयर एंड लवली क्रीम नहीं है कि सर्दी आएगी तो होंठ पर अलग लगाएंगे और पैर पर अलग लगाएंगे। कन्हैया ने कहा कि हिंदुत्व एक विचारधारा है। यह राजनीतिक विचारधारा है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को कन्हैया कुमार ने यह बयान दिया है। मालूम हो कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में कन्हैया कई दिनों से साथ चल रहे हैं। यात्रा के दौरान पहले भी कई विवाद सामने आ चुके हैं, जिन्हें लेकर राजनीति गरमा चुकी है।

कन्हैया कुमार ने कहा, 'व्हाट्सऐप के जरिए आज जो हिंदुत्व समझाया जा रहा है और जिस तरह से इसे शॉफ्ट व हार्ड के तौर पर पेश किया जा रहा है... यह अलग ही है। जहर तो जहर ही होता है। चाहे वह सांप का हो या उसके बच्चे का। कोई भी विचारधारा जो धर्म के नाम पर एक-दूसरे को लड़ाती हो, वह धार्मिक नहीं कही जा सकता है। धर्म का एकमात्र उद्देश्य मानव मात्र की मुक्ति है।'

'पब्लिक सेक्टर को हर दिन बेचा जा रहा'

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में बीते 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। हमारे पब्लिक सेक्टर को प्रतिदिन बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा, 'देखिए कि LIC का कितना शेयर अडाणी के पास है और वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने वाले हैं। आपका पैसा लेकर कोई अमीर बन रहा है और आपके बच्चों को नौकरी नहीं मिल रही। इसलिए यह हार्ड और शॉफ्ट की बात नहीं है, बात तो सच्चाई की है। आपको सच देखने की जरूरत है।'

इन पर भी खूब हुआ विवाद

ट्विटर हैंडल से आरएसएस की ड्रेस में आग लगी तस्वीर पोस्ट की

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में आरएसएस की ड्रेस में आग लगी तस्वीर साझा की है जिसके बाद से सियासत गरमा गई। कांग्रेस ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस–बीजेपी द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं। पोस्ट की गई तस्वीर में आरएसएस की ड्रेस में नीचे आग जलती दिखाई दे रही है और धुआं भी उठ रहा है। इसके साथ ही तस्वीर पर लिखा है '145 days more to go'। इस पर भाजपा ने हमला बोलते हुए इसे कांग्रेस की आग लगाओ, भारत तोड़ा यात्रा करार दिया।

‘यीशु असली भगवान, शक्ति (हिंदू देवी) जैसे नहीं' : पादरी पोन्नैया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान 9 सितंबर को कुछ कैथोलिक पादरियों के साथ बैठक की थी। इन पादरियों में विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया भी मौजूद थे। बैठक में राहुल गांधी पादरी से सवाल करते हैं कि ‘क्या जीसस क्राइट (ईसा मसीह) ईश्वर का एक रूप हैं? क्या यह सही है? जवाब में पोन्नैया कहते हैं, ‘हां वह असली भगवान हैं, शक्ति (हिंदू देवी) जैसे नहीं हैं।' पोन्नैया ने राहुल को जवाब देते हुए यह भी कहा कि भगवान ने उन्हें (यीशू) को एक आदमी के रूप में प्रकट किया। वे असल व्यक्ति हैं, शक्ति की तरह नहीं हैं, इसलिए हम उन्हें एक इंसान के रूप में देखते हैं। इसका वीडिया वायरल होने पर भी खूब विवाद हुआ और भाजपा ने जमकर कांग्रेस पर आरोप लगाए।

कांग्रेस नेता बोले- 'सोई अराजकता और भ्रष्टाचार जगाना उद्देश्य'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश में आयोजित बैठक में नर्मदापुरम के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतेंद्र फौजदार की जुबान ऐसे फिसली की सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। फौजदार ने कहा, ''हमारे प्रत्येक ब्लॉक, मंडल, सेक्टर और गांव में हम यात्रा से संदेश पहुंचाना चाहते हैं। हम सोई हुई देश की अराजकता और जिस तरह भ्रष्टाचार है, इसको जगाने का काम करने जा रहे हैं।'' आगे कहा, ''किसानों की कर्जमाफी हो, वृद्धा अवस्था पेंशन हो, बच्चियों को 51 हजार रुपए की बात हो, हमारे कमलनाथ जी की उपलब्धि गांव-गांव में सुनने को मिलेगी। राजीव गांधी जी (राहुल गांधी) जिस संकल्प से भारत जोड़ने के लिए निकले हैं, उनका जो संकल्प है, वह आपको छोट-छोटे गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त जनता आपको बताएगी।''

राजस्थान के मंत्री परसादी मीणा ने राहुल की तुलना भगवान राम से की

राजस्थान की गहलोत सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान राम से कर विवाद को जन्म दिया । दौसा जिले की लालसोट तहसील के गांव बगड़ी में एक कार्यक्रम में मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि भगवान श्री राम अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। जबकि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल जाएंगे। उन्होंने कहा कि इतिहास में आज तक ना तो कोई इतनी लंबी यात्रा निकाल पाया है और ना ही निकालेगा।

केरल : भारत जोड़ो यात्रा के लिए सब्जी वालों से मांगे 2-2 हजार, नहीं देने पर की तोड़फोड़, सब्जियां फेंकी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय केरल में चल रही है। यूं तो इस यात्रा में कांग्रेस वर्कर्स और समर्थकों की भीड़ देखने को मिल रही है. लेकिन इसके साथ ही अब कांग्रेस के ऊपर आरोप भी लगने लग रहे हैं। मामला केरल में ही सामने आया है. केरल के कोल्लम के एक सब्जी बेचने वाले दुकानदार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उससे भारत जोड़ो यात्रा के लिए जबरन 2000 रुपये मांगे थे। रुपए नहीं देने पर दुकान में तोड़फोड़ कर सब्जियां फेंक दी गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरण ने पार्टी के 3 कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील