CWG 2022: भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने रचा इतिहास
CWG 2022: भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने रचा इतिहास 
राष्ट्रीय

CWG 2022: भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हरा पहली बार जीता गोल्ड

Ravesh Gupta

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। लॉन बॉल्स इवेंट के फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 92 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने इस स्पर्धा में कोई पदक जीता है, वह भी सीधे तौर पर स्वर्ण।

महिला टीम के इस इवेंट में टीम इंडिया ने लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया, रूपा रानी को शामिल किया. जिन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और देश के लिए मेडल जीते। फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराया।

CWG 2022: मुकाबला में उतार-चढ़ाव, लेकिन अंजाम अपने पक्ष में

CWG 2022: मैच का स्कोरकार्ड

करीब ढाई घंटे तक चले इस रोमांचक मुकाबले में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, टीम इंडिया ने शुरुआत में तो बढ़त बना ली लेकिन उसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने वापसी कर ली

अंत में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और 17-10 से मैच जीत लिया।

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत की पदक तालिका अब बढ़कर 10 हो गई है, जिसमें 4 स्वर्ण पदक, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

CWG 2022: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को दी मात

इस इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हरा दिया। भारत के लिए इतिहास रचने वाले चार खिलाड़ियों में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया, रूपा रानी शामिल हैं।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी