file photo
file photo
राष्ट्रीय

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

Deepak Kumawat

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मुंबई से सटे पालघर में हुआ। हादसे के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इसी साल 28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पल्लोनजी मिस्त्री (93) का निधन हो गया था। साइरस और उनके पिता की मृत्यु के बाद, उनके परिवार में उनकी मां पात्सी पेरिन दुबास, शापूर मिस्त्री के अलावा दो बहनें लैला मिस्त्री और अलु मिस्त्री हैं।

12 जनवरी 2017 को एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाया

दिसंबर 2012 में रतन टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद यह पद साइरस मिस्त्री को सौंपा गया। हालांकि चार साल के भीतर 24 अक्टूबर 2016 को टाटा संस ने उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया। उनकी जगह रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है। इसके बाद 12 जनवरी 2017 को एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया।

छठे समूह के अध्यक्ष थे

इस विवाद को लेकर टाटा संस ने कहा था कि मिस्त्री के काम करने का तरीका टाटा संस के काम करने के तरीके से मेल नहीं खाता। इस वजह से बोर्ड के सदस्यों का मिस्त्री पर से विश्वास उठ गया था। साइरस मिस्त्री टाटा के 150 से अधिक वर्षों के इतिहास में छठे समूह के अध्यक्ष थे।

Sonam Kapoor ने पति आनंद को लेकर कहीं ये बात, जानकर चौंक जाएंगे आप

Char Dham Yatra: अगर आप भी चार धाम यात्रा का बना रहें है प्लान, तो जान ले ये बातें

Maharashtra: पीएम मोदी ने कहा– "कांग्रेस सरकार में आएगी तो राम मंदिर को भी कर देगी कैंसिल"

Jammu-Kashmir: फारूक अब्दुल्ला को बड़ा झटका, लद्दाख में पूरी इकाई ने दिया इस्तीफा

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान