राष्ट्रीय

भारत ही नहीं ये पांच देश भी 15 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते है, जानें कौनसे है ये देश

savan meena

भारत की आजादी के साथ पाकिस्तान भी 15 अगस्त को अस्तित्व में आया था, हालांकि वह अपनी आजादी का जश्न 14 अगस्त को मनाता है। इसके अलावा उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया भी अपनी आजादी का जश्न 15 अगस्त को ही मनाते हैं। भारत और हर भारतवासी के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास है।

साल 1947 में 15 अगस्त के दिन ही भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। भारत इस साल अपनी आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है और इसलिए ये मौका और भी खास बन गया है। भारत सरकार ने भी इस साल 15 अगस्त के मौके को 'अमृत महोत्सव' के तौर पर मना रही है।

 वैसे 15 अगस्त का दिन भारत सहित दुनिया के कुछ देशों के लिए भी खास है। इसमें पाकिस्तान भी शामिल है। मूलरूप से पाकिस्तान का अस्तित्व भी 15 अगस्त को दुनिया में आया था।

हालांकि पाकिस्तान ने 1948 से आजादी का जश्न 14 अगस्त को मनाने का फैसला किया और ये सिलसिला आज भी जारी है।

बहरहाल, भारत और पाकिस्तान के अलावा दुनिया के और कौन से देश हैं जो 15 अगस्त को आजाद हुए थे, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

ये पांच देश 15 अगस्त को हुए थे आजाद

लिकटेंस्टीन 

ये दुनिया का सबसे छोटा देश है। ये देश भी अपनी आजादी का जश्न 15 अगस्त को मनाता है। इस दिन लिकटेंस्टीन को जर्मनी से शासन से साल 1866 में आजादी मिली थी। इस दिन लिकटेंस्टीन में आम जनता को शाही परिवार से मिलने और बातचीत का मौका मिलता है।

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया

दोनों देश आपसी दुश्मनी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि इनकी आजादी की सालगिरह 15 अगस्त को ही हर साल मनाई जाती है। कोरिया को 1945 में जापान से आजादी मिली थी। इस दिन को Gwangbokjeol भी कहा जाता है। इसका अर्थ है- रोशनी की वापसी का समय। कोरिया की स्वतंत्र सरकारे इसके तीन साल बाद बनीं।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो

कांगो को 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजादी मिली थी। फ्रांस के शासन में आने के 80 साल बाद कांगो को ये आजादी मिली थी। इस दिन कांगो में कॉन्गोलिज नेशनल डे के तौर पर मनाया जाता है।

बहरीन

इस देश को आजादी भी 15 अगस्त को ही 1971 में मिली थी। बहरीन को ब्रिटेन से इस दिन आजादी मिली थी। संयुक्त राष्ट्र के एक सर्वे के बाद ये संभव हो सका था। दोनों देशों के बीच एक संधि भी इसके बाद हुई। बहरीन पर इससे पहले अरब और पुर्तगाल भी शासन कर चुके हैं।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील