ISRO बोला - निर्धारित समय पर होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग Image credit- Since Independence
राष्ट्रीय

Chandrayaan-3 Live Updates: ISRO बोला - निर्धारित समय पर होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग, इतिहास रचने से भारत कुछ घंटे दूर

Mohit Chauhan

Chandrayaan-3 Live Updates: 40 दिनों के लम्बे समय के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा की सतह पर इतिहास रचने को तैयार है। चंद्रयान-3 की लंबी यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लैंडिंग का समय बहुत ही नाजुक होता है।

क्यों कि इस समय क्रैश होने के ज्यादा अवसर होते हैं। ISRO ने कहा कि लैंडिंग के आखिरी 17 मिनट बहुत अहम रहने वाले हैं। बता दें कि चंद्रयान-3 के सारे सिस्टम अभी तक सही से काम कर रहें।

कब होगी लैंडिंग?

आपको बता दें कि जो चंद्रयान 3 अंतरिक्ष में 40 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रहा था अब वह अपनी लैंडिंग के समय कछुए की गति से भी कम स्पीड में चलेगा।

लैंडिंग के समय चंद्रयान-3 की गति 1 से 2 मीटर प्रति सेकेंड की होगी।

चाँद पर जाने वाले देश

  • रूस 3 फरवरी 1966 में लूना-9 चांद पर उतरने वाला पहला देश था।

  • अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने 20 जुलाई 1969 को चांद पर कदम रखकर इतिहास रच दिया था।

  • चीन ने 2013 में सफलतापूर्वक चंद्रमा पर एक रोवर उतारा था।

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए लोगों ने की प्रार्थना

चंद्रयान-3 भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मिशन है। इसको लेकर देश के लोगों में भी अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

लोग इसकी सफलता के लिए खूब पूजा-पाठ भी कर रहें हैं और भगवान से चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग की दुआ मांग रहे हैं।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट