राष्ट्रीय

Kiren Rijiju on Rahul: 'राहुल देश की एकता के लिए खतरनाक', जानें किरेन रिजिजू ने ऐसा क्यों कहा?

Om prakash Napit

Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने लंदन में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए जोरदार हमला बोला है। किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को देश की एकता के लिए खतरनाक करार देते हुए कहा है कि वह भारत को बांटने के लिए लोगों को भड़का रहे हैं।

बता दें कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं। राहुल ने यहां तक कहा कि भारत में सिख, मुसलमान और ईसाई भी रहते हैं, जिन्हें नरेंद्र मोदी दोयम दर्जे का नागरिक मानते हैं।

राहुल गांधी का यह बयान सीधे-सीधे लोगों के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश है। यूं भी राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं पीएम मोदी या आरएसएस पर भड़ास के चक्कर में कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिससे भारत विरोधी ताकतों को बल मिलता है। चीन और पाकिस्तान भी इन बयानों का हवाला देकर अक्सर भारत को घेरने में लगे रहते हैं।

किरेन रिजिजू बोले- यह खतरनाक

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राहुल गांधी देश की एकता के लिए बहुत खतरनाक हो गए हैं। अब वह भारत को बांटने के लिए लोगों को भड़का रहे हैं। लंदन में राहुल गांधी के बयान पर हमला बोलते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू भी कहा।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ''भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं लेकिन विदेशी नहीं जानते कि वह असल में पप्पू हैं। उनके मूर्खतापूर्ण बयानों का जवाब देना जरूरी नहीं है, लेकिन समस्या यह है कि उनके भारत विरोधी बयानों का इस्तेमाल देश विरोधी ताकतें भारत की छवि खराब करने के लिए कर रही हैं।''

शेयर किया राहुल का वीडियो

रिजिजू ने राहुल गांधी का कैंब्रिज में संबोधन का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में सिख, मुसलमान और ईसाई सभी रहते हैं। सभी भारत के नागरिक हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसा नहीं मानते। वे इन्हें भारत में दोयम दर्जे का नागरिक मानते हैं।

राहुल गांधी के कैंब्रिज में दिए संबोधन पर भारत में राजनीतिक हंगामा हुआ था। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के संबोधन को विदेशी धरती पर भारत का अपमान बताया है। इसका जवाब देते हुए रिजिजू ने लिखा भारत के सबसे लोकप्रिय और प्यार किए जाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी का एक ही मंत्री है- एक भारत, श्रेष्ठ भारत।

'द संडे गार्जियन' के दावे में दम!

कुछ समय पूर्व ही विदेशी अखबार 'द संडे गार्जियन' ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक ऐसी साजिश चल रही है जिसमें विदेशी भी शामिल हैं। ये साजिश है 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को रोकने के लिए की जा रही है।

'द संडे गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें सितंबर महीने में पीएम मोदी के खिलाफ 180 दिन का मेगा कैंपेन चलाने पर भी योजना बनाई गई। इस कैंपेन में पीएम मोदी के खिलाफ लोगों के बीच नेगेटिव परसेप्शन बनाने की कोशिश की जाएगी।

अखबार ने दावा किया कि पिछले 3 महीनों में लंदन से लेकर राजधानी दिल्ली तक अलग-अलग बैठकें की जा चुकी हैं। पिछले तीन महीनों में 3 बैठकें सिर्फ दिल्ली में हुई हैं। इन बैठकों में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें मोदी सरकार की कमजोरियों को हाइलाइट करना, सरकार के खिलाफ नेगेटिव परसेप्शन बनाना, 2024 चुनाव से छह महीने पहले सरकार के खिलाफ बड़ा कैंपेन चलाना शामिल हैं।

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद

CAA: 'इसी माह से मिलने लगेगी नागरिकता', चुनाव के बीच CAA को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान

Lucknow News: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह सहित सपा के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल