प्राकृतिक आपदा

जापान में फेक्साई तूफान का कहर, टोक्यो में एयरपोर्ट पर 17 हजार यात्री फंसे..

Ranveer tanwar

न्यूज – जापान में फेक्साई तूफान आने के बाद यातायात अवरुद्ध होने के कारण टोक्यो के नरिता अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को लगभग 17,000 यात्री फंस गए हैं।

फेक्साई सोमवार को यहां पहुंचा जिससे शीबा प्रांत में तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल होने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह प्रभावित हो गया।

टोक्यो के दो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों में हनेडा के अतिरिक्त नरिता शीबा में स्थित है। नरिता मुख्यरूप से प्रभावित हुआ, यहां शहर जाने वाले प्रमुख सड़क और बस मार्गो को तूफान के कारण रद्द कर दिया गया है।

हालांकि सोमवार को लगभग 100 उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा, लेकिन नरिता में बाद में संचालन शुरू हो गया। हालांकि हवाईअड्डे पर पहुंचे हजारों यात्री टोक्यो जाने के लिए यातायात नहीं होने के कारण वहीं फंसे रहे।

नरिता से टोक्यो जाने वाली ट्रेनों का संचालन हाल ही में शुरू किया गया, जिससे कई यात्री टोक्यो जा सके।

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "आपमें एक तरह की चिंता और बेचैनी है"

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

Deepika Padukone ने शेयर किया सिंघम लुक, फैंस होने वाले 'बेबी' के लिए भेज रहें तोहफे

Lokshabha Elections 2024: श्याम रंगीला ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Panchayat 3: 'पंचायत' के तीसरे सीजन के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इसी महीने देगी दस्तक