राजनीति

BIG News: धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाने के लिये BJP करेगी संविधान में संशोधन : अनंत कुमार हेगड़े

Om Prakash Napit

Statement of BJP MP Anant Kumar Hegde: भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि प्रस्तावना से 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द को हटाने के लिये भाजपा संविधान में संशोधन करेगी। उन्होंने लोगों से लोकसभा में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत देने का आह्वान किया, ताकि देश के संविधान में संशोधन किया जा सके।

बता दें कि हेगड़े ने 6 साल पहले भी इसी तरह का बयान दिया था। हेगड़े ने कहा कि भाजपा को संविधान में संशोधन करने के लिए और ''कांग्रेस द्वारा इसमें जोड़ी गईं अनावश्यक चीजों को हटाने के लिए'' संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी।

"अगर संविधान में संशोधन करना है..."

हेगड़े ने करवार में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को इसके लिए 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में आना होगा। कर्नाटक से छह बार के लोकसभा सदस्य हेगड़े ने कहा, ''अगर संविधान में संशोधन करना है, कांग्रेस ने संविधान में अनावश्यक चीजों को जबरदस्ती भरकर, विशेष रूप से ऐसे कानून लाकर, जिनका उद्देश्य हिंदू समाज को दबाना था, संविधान को मूल रूप से विकृत कर दिया है - यदि यह सब बदलना है, तो यह इस (वर्तमान) बहुमत के साथ संभव नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''अगर हम सोचते हैं कि यह किया जा सकता है, क्योंकि लोकसभा में कांग्रेस नहीं है और (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी के पास लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत है, और चुप रहें, तो यह संभव नहीं है।''

"तो संविधान संशोधन राज्यसभा में पारित नहीं हो पाएगा"

हेगड़े ने कहा कि संविधान में बदलाव के लिए लोकसभा, राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के साथ-साथ दो-तिहाई राज्यों में भी जीत हासिल करना जरूरी है। हेगड़े ने कहा, ''मोदी ने कहा है कि ''अबकी बार, 400 पार। 400 पार क्यों? लोकसभा में हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में हमारे पास दो-तिहाई बहुमत नहीं है। हमारे पास कम बहुमत है। राज्य सरकारों में हमारे पास पर्याप्त बहुमत नहीं है।''

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राजग को 400 सीट मिलने से इसी तरह का बहुमत राज्यसभा में भी हासिल करने में मदद मिलेगी। कर्नाटक में हाल में संपन्न राज्यसभा चुनावों में तीन सीट पर कांग्रेस और एक पर भाजपा की जीत की ओर इशारा करते हुए हेगड़े ने कहा कि अगर कांग्रेस की संख्या बढ़ती है, तो भाजपा सरकार द्वारा किया गया कोई भी संविधान संशोधन राज्यसभा में पारित नहीं हो पाएगा।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट