राजनीति

राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का नामांकन, मोदी सहित ये बड़े नेता रहे प्रस्तावक

Jyoti Singh

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में भाजपा की अगुवाई करने वाली NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज यानी शुक्रवार को 12 बजे अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इसके लिए वह गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गई थी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन संबंधित दस्तावेज तैयार किए गए थे।

नामांकन में शामिल रहें ये बड़े नेता

द्रौपदी मुर्मु के नामांकन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल रहें।

मुर्मू ने आज पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए उनका सामना आम विपक्षी उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा। इन चुनावों में मुर्मु की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

दिल्ली पहुंचने पर मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने एनडीए (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। साथ ही उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन की देश भर में समाज के सभी वर्गों ने सराहना की है।

PM ने बताया कि भारत की जमीनी समस्याओं और विकास के प्रति उनकी समझ उत्कृष्ट है। इससे पहले, जेपी नड्डा ने मुर्मू द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से उपस्थित रहने का आग्रह किया।

अनुपलब्धता के लिए खेद व्यक्त करते हुए, पटनायक ने अपने दो कैबिनेट सहयोगियों, जगन्नाथ सरकार और तुकुनी साहू को मुर्मू के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने और नामांकन के दौरान उपस्थित रहने के लिए कहा है।

8 सांसद व विधायक बने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक

इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, सांसद समीर उरांव, सुनील सिंह, सुनील सोरेन, सुदर्शन भगत, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थक बने हैं। श्रीमती मुर्मू शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी