राजनीति

Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ में करीबी टक्कर, राजस्थान-मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार!

Om Prakash Napit

Assembly Election Exit Poll 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल गुरुवार को आ गए। विभिन्न एजेंसियों की ओर से कराए गए चुनाव सर्वे में मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा को बहुमत मिलता नजर आ रही है, वहीं तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार हैं। उधर, मिजोरम में एमएनएफ और जेडपीएम में करीबी टक्कर है। यहां त्रिशंकु विधानसभा का दावा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच टक्कर से स्पष्ट बहुमत के आसार नहीं हैं।

जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल

राजस्थान

रिपब्लिक-मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस को 65-75 सीटें मिलने की उम्मीद है। भाजपा को 115-130 सीटें और अन्य 12-19 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं ABP C Voter सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को 71 से 91 सीटें मिल रही है। P-MARQ एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को राजस्थान में 105 से लेकर 125 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 69 से 91 सीटें मिलती दिख रही हैं। जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में 100 से 122 सीटों के साथ भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते दिख रही है।

मध्य प्रदेश

Matrize के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107 सीटें मिलने की संभावना है। News24-Chanakya के एग्जिट पोल में भाजपा 150 का आंकड़ा पार कर सकती है। एग्जिट पोल में भाजपा को 151 सीटें, कांग्रेस को 74 सीटें मिलने की संभावना है। Republic TV- Matrize के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती है।

छत्तीसगढ़

एक्सिस माय इंडिया सर्वे के मुताबिक भाजपा को 36-40 और कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलेंगी। CNX का एग्जिट पोल में भाजपा 30-40 और कांग्रेस को 46-56 सीटें मिल रही हैं। C वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा- 36-48, कांग्रेस- 41-53 सीटों पर जीतेगी। वहीं Matrize सर्वे के मुताबिक भाजपा को 36-42 सीटें और कांग्रेस को 44-52 सीटें मिलती दिख रही हैं।

तेलंगाना

जन की बात ने अनुमान लगाया है कि राज्य में कांग्रेस को 48-64 सीटें मिल सकती हैं। वहीं केसीआर की पार्टी को 40-55 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 7-13 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार, यहां कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीआरएस को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 2-4 और अन्य को 5-7 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाऊ- ईटीजी ने एग्जिट पोल में बीआरएस को 37-45 सीटें, कांग्रेस को 60-70 सीटें, भाजपा को 6-8 सीटें और अन्य को 5-7 सीटें दी हैं।

मिजोरम

एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे के मुताबिक, राज्य में जेडपीएम को 28-35 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, मिजोरम नेशनल फ्रंट के खाते में 3-7 सीट. कांग्रेस 8-10 औऱ बीजेपी को 0-2 सीट मिलने का अनुमान है। मैट्राइज के अनुसार मिजोरम नेशनल फ्रंट (MNF) को 17-22 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, जेडपीएम को 7-12, कांग्रेस के खाते में 7-10 और बीजेपी के खाते में 1-2 सीटें जाने का अनुमान है। ETG सर्वे के अनुमान के मुताबिक, मिजोरम में एमएनएफ को 14-18, जेपीएम को 10-14, कांग्रेस को 9-13 और बीजेपी को 0-2 सीट मिलने का अनुमान है।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट