वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ PM मोदी को चुनौती दे सकती हैं प्रियंका गांधी Image Credit - Since Independence
राजनीति

Priyanka Gandhi Vadra: वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ PM मोदी को चुनौती दे सकती हैं प्रियंका गांधी, जानिए किसका पलड़ा भारी

Mohit Chauhan

Priyanka Gandhi Vadra: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कुछ समय पहले प्रियंका के 2024 चुनाव लड़ने को लेकर एक बयान दिया था जिसमे उन्होने प्रियंका के चुनाव लड़ने का जिक्र किया था।

लेकिन जब मीडिया ने सवाल पूछा कि "वह किस जगह से चुनाव लड़ेंगी"तो रॉबर्ट वाड्रा ने इस सवाल का कोई जबाव नहीं दिया।

हाल ही में बने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी अगर वाराणसी से चुनाव लड़ीं तो हर कार्यकर्ता उन्हें जिताने का प्रयास करेगा" इस बयान के बाद अब प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के कयाश लगाए जा रहे हैं।

अगर ऐसा होता है तो किसका होगा पलड़ा भारी। PM मोदी या प्रियंका गांधी, आइए जानते हैं।

2019 में PM मोदी को अजय राय ने दी थी चुनौती

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से अजय राय ने पीएम मोदी को चुनौती दी थी जिसमे अजय राय की हार हुई थी। इस चुनाव में PM मोदी को 6,74,664 मत मिले थे और अजय राय को मात्र 1,52,548 और यह तीसरे स्थान पर रहे थे।

जबकि समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को अजय राय से ज्यादा 1,95,159 मत मिले और यह दूसरे नंबर रहीं थी।

अगर 2024 लोकसभा चुनाव की बात करें तो आप सभी को पता है कि वर्तमान समय में NDA के विरोध में UPA जिसका अब नया नाम I.N.D.I.A है उसमे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भी शामिल है।

प्रियंका गाँधी 2024 लोकसभा चुनाव अगर वाराणसी से लड़ती हैं तो उन्हें समाजवादी पार्टी का भी मत मिलेगा लेकिन वह तभी PM मोदी के मतों की बराबरी नहीं कर पाएंगी और इस प्रकार लगता है कि अगर प्रियंका गाँधी 2024 लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़तीं हैं तो उनकी हार तय सी दिखाई देती है।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट