कैम्ब्रिज में राहुल ने भाजपा पर हमला बोला
कैम्ब्रिज में राहुल ने भाजपा पर हमला बोला 
राजनीति

कैम्ब्रिज में BJP पर बरसे राहुल: देश में केरोसीन छिड़क रही है भाजपा, एक चिंगारी से जल उठेगा देश

Ravesh Gupta

राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि भाजपा पूरे देश में केरोसिन छिड़क रही है। वहीं राहुल ने चीन के मुद्दे को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि चीनी सैनिक देश में घुसे बैठे हैं और भाजपा कुछ नहीं कर रही है।

कांग्रेस का चिंतन शिविर तो भाजपा का गुलाबी नगरी में मंथन

भारत में आम चुनाव होने में अभी लगभग साल भर का समय है लेकिन सियासी सरगर्मियां झुलसा देने वाली गर्मी से भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। देश में जहां कांग्रेस चिंतन शिविर कर रही है तो भाजपा गुलाबी नगरी में मंथन करने को जमा हुई। देश सबसे बड़े सियासी दल के तौर पर भाजपा और कांग्रेस नया विमर्श गढ़ने में लगी हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे लंदन
देश के भीतर चुनावों को लेकर नेता कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने में लगे हैं तो सरहद पार भी सियासी हलचल शुरु हो चुकी है। हाल ही में उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में ‘भारत जोड़ो’ का नारा देने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन जा पहुंचे हैं। लंदन की धरती से राहुल ने भाजपा पर हमला किया है जिसके मायने राजनैतिक गलियारों में अलग-अलग तरीके से निकाले जा रहे हैं।

लंदन में राहुल गांधी का BJP पर हमला

राहुल गांधी फिलहाल कैंम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आईडियाज ऑफ इंडिया सेमिनार को संबोधित करने लंदन गए हुए हैं। इस सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर हमला बोला है।

राहुल ने कहा है कि भाजपा पूरे देश में केरोसीन छिड़कने का काम कर रही है। आपको जरूरत है तो बस एक चिंगारी जलाने की, पूरा देश खुद ब खुद जलने लगेगा। भाजपा के ऊपर तंज कसते हुए राहुल काफी हमलावर हो गए और राहुल ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा।

राहुल ने कहा कि इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है कि विपक्ष एकजुट होकर इस लड़ाई को रोके। इस दौरान उन्होंने भाजपा को चीन के मुद्दे पर भी घेरा। वहीं राहुल कांग्रेस में अंदरूनी कलह की बात भी स्वीकारी है।

संवैधानिक पदों पर भाजपा कब्जा
एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि भारत में अभी लोकतंत्र की स्थिति अच्छी नहीं है। संवैधानिक पदों पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर लिया है। वहीं सभी सरकारी संस्थानों में पीछे से लोगों की एंट्री दी जा रही है। हम इन लोगों से लड़ रहे हैं।

लोगों तक नही पहुंच रही कांग्रेस

कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत के सवाल पर राहुल ने काफी सोचा समझा और एक विश्लेषित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों के पास जा नही पा रहे हैं। राहुल ने कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं देते हैं उनको एक साथ करने की जरूरत है।

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको सुनती है और जोड़ने का काम करती है। हम इस नेचर को नहीं बदलेंगे।

पुराने तरीकों से नई समस्याओं से निपटना चाहती है भाजपा – राहुल

राहुल ने भाजपा की अर्थनीति पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार इकॉनोमिक क्राइसिस पर गंभीर नहीं है।

राहुल ने सरकार की नीतियों को आउटडेटेड बताया और कहा कि 1991 की नीतियों से इस क्राइसिस को खत्म नहीं किया जा सकता। सरकार क्राइसिस से निपटने के लिए कोई पहल नहीं कर रही और ना ही किसी की सुन रही है।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी