राजनीति

Survey: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की डूबेगी लुटिया! होगा इतना बुरा हाल जितना इतिहास में कभी नहीं हुआ

Om Prakash Napit

Lok Sabha Poll 2024: लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ ही हफ्तों का समय बचा है। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगे हैं। पिछले दो लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने वाली कांग्रेस अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं पार्टी ने कई क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन भी किया है। इसके बावजूद ओपनियन पोल में कांग्रेस को झटका लगता नजर आ रहा है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के अनुसार कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में अपना सबसे खराब प्रदर्शन कर सकती है। ओपिनियन पोल में कांग्रेस को महज 37 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन होगा।

98 सीटों पर सिमट जाएगा इंडिया अलायंस

सर्वे में कहा गया है कि मोदी सरकार से मुकाबला करने के लिए बनाया गया इंडिया गठबंधन केवल 98 सीटों तक ही सिमट कर रह जाएगा।वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के 378 सीटें जीतने की संभावना है।

इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस का गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान की हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। सर्वे के अनुसार बीजेपी इन सभी राज्यों में क्लीन स्वीप कर सकती है।

इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस का गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान की हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। सर्वे के अनुसार बीजेपी इन सभी राज्यों में क्लीन स्वीप कर सकती है।

2014 और 2019 चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनावों में केवल 42 सीटें जीती थीं, जबकि 2019 में उसने अपनी संख्या में सुधार किया और 52 सीटें जीतने में सफल रही। हालांकि, ओपिनियन पोल में ग्रैंड ओल्ड पार्टी आगामी आम चुनाव में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन दर्ज करती दिखाई दे रही है।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट