कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह का निधन, अब यहां 25 नवंबर को नहीं होगी वोटिंग image credit: Social Media
राजस्थान

कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह का निधन, अब यहां 25 नवंबर को नहीं होगी वोटिंग, 199 सीटों पर ही होंगे मतदान

Rajesh Singhal

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के करणपुर से विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया।

कुन्नर ने एम्स में बुधवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। कुन्नर को इसी सप्ताह ब्रेन अटैक के बाद पहले एसएमएस अस्पताल और फिर एम्स में भर्ती करवाया गया था।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया। गुरमीत कुन्नर श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे।

दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हुआ। गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रूबी कुन्नर ने निधन की पुष्टि की है। कु्न्नर के निधन के बाद अब राजस्थान में 199 सीटों पर ही मतदान होंगे।

75 साल के गुरमीत सिंह कुन्नर को दिल्ली एम्स में 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था।

2018 में 199 सीटों पर हुआ था चुनाव

चुनाव से पहले प्रत्याशी के निधन के कारण अब श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित हो जाएगा।

बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था।

चुनाव से पहले अलवर जिले के रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस वजह से यहां चुनाव स्थगित हो गया था।

करणपुर विधानसभा सीट से 2018 में त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के गुरमीत सिंह कुन्नर जीते थे।

निर्दलीय पृथीपाल सिंह संधू दूसरे एवं भाजपा के सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी तीसरे नंबर पर रहे। इस बार तीनों ही फिर आमने-सामने हैं।

संधू आम आदमी की पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ही गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया।

कब-कब चुनाव स्थगित

2023: श्रीगंगानगर के करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 नवम्बर को वोट नहीं डाले जा सकेंगे।

2018: अलवर के रामगढ़ में बसपा के लक्ष्मण सिंह का निधन होने से मतदान टाला गया।

2013: चूरू क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी का निधन होने से चुनाव स्थगित हुए।

1993: धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में भाजपा प्रत्याशी की हादसे में मौत के कारण चुनाव स्थगित किया गया था।

1985: भरतपुर जिले के डीग से भरतपुुर के पूर्व राजपरिवार के मानसिंह व एक अन्य प्रत्याशी के निधन के कारण 198 सीटों पर ही वोट पड़े थे।

1977: एक प्रत्याशी के निधन के कारण 199 सीटों पर ही मतदान हो पाया था।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट