देश की जनता भी कहने लगी है, कि कांग्रेस मतलब करप्सन की दुकान,इनको मोहब्बत सिर्फ लूट और पैसों से है: CP Joshi  
राजस्थान

मोहब्बत की दुकान में जब बैग कम पड़े, तो बोरों में नोट भरकर ट्रक में लादकर ले जाना पड़ा: CP Joshi

Rajesh Singhal

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर 300 करोड़ से ज्यादा का कैश मिलने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के पर तीखा हमला बोला है।

CP जोशी ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। कांग्रेस को सिर्फ लूट और पैसों से मोहब्बत है।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और 5 साल तक सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीपी जोशी ने कहा कि मोहब्ब्त की दुकान में लूट का सामान अब सबके सामने आ गया है।

आप देख रहे होंगे कि कैसे नोटों की बड़े जखीरे को गिनते-गिनते नोटों की मशीन भी खराब हो गई है।

PM मोदी ने भी इन नोटों के ढेर को देखते हुए कहा था कि ईमानदारी का भाषण देने वाले कांग्रेस के नेताओं को ये देखना चाहिए। जो जनता से लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। ये मोदी की गारंटी है।

घोटालों का कांग्रेस में लंबा रहा इतिहास

सीपी जोशी ने कहा कि घोटालों का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है। जब एक व्यक्ति के पास इतनी काली कमाई मिली है तो सोचो बाकी नेताओं ने देश की जनता को कितना लूटा होगा और नोटों से कितनी आलमारियां भरी होगी।

ये जीता जागता उदाहरण अब पूरा देश देख रहा है। देश को भ्रष्टाचार की आग में डालने वालों का असली चेहरा अब जनता के सामने आ रहा है और जब इन लोगों पर कार्रवाई होती है तो ये पीएम मोदी को कोसते है।

अगर एक के पास इतना, तो पूरे कुनबे का क्या होगा हाल

Cp जोशी कहा कि अब देश की जनता भी कहने लगी है कि कांग्रेस मतलब करप्सन की दुकान। इनको मोहब्बत सिर्फ लूट और पैसों से है।

ये लूट और झूठ की दुकान ही कांग्रेस का असली सच है। ये ऐसे सांसद है जिनके पास 2019 में जांच के दौरान एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपए मिला था और चुनाव आयोग की भी धोखे में रखा था। कांग्रेस और करप्शन एक सिक्के के दो पहलू है।

कांग्रेस के तीन काम- लूट, झूठ और फूट डालना। यही देश के पतन का कारण बनता जा रहा है।

जब बैग कम पड़ गए तो बोरों में नोट भरने पड़े और ट्रक में लादकर बोरों को ले जाना पड़ा।

लेकिन, ये मोदी की गारंटी है कि ये काली कमाई लोगों के बीच लाई जाएगी। कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ है।

कांग्रेस सांसद के रेड पड़ने के बाद उनके नाम से एक शराब कंपनी उडीसा में चल रही है, लेकिन प्रश्न ये उठता है कि ये काली कमाई को संरक्षण कौन दे रहा है। अगर एक के पास इतना है तो पूरे कुनबे का क्या हाल होगा।

कांग्रेस ने 5 साल में सभी योजनाओं में किया भ्रष्टाचार

CP जोशी ने कहा कि यही हाल राजस्थान की जनता ने देखा है। चाहे पेपर लीक मामला हो या फिर जलजीवन मिशन व पौषाहार मामला।

सिर्फ लूट के अलावा कोई काम नहीं हुआ है। ये घमंडिया गठबंधन जिस मानसिकता के लोगों का है, उसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भी कहा था कि इन्होंने पांच साल तक जो पाप किया और उसे छिपाया। यही हार का कारण है। प्रदेश में भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। कांग्रेस ने 5 साल में सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार किया।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार