करीब एक साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया।
करीब एक साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। 
राजस्थान

युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: शादी के लिए कहा तो दी मारने की धमकी, फैक्ट्री में काम के दौरान हुई दोस्ती

Ranveer tanwar

राजधानी जयपुर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय विवाहिता ने मुहाना थाने में परिचित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी, मुहाना थाना प्रभारी कर रहे मामले की जांच, एक साल पहले का बताया जा रहा है मामला, परिचित युवक कई झूठे वादे कर झांसे देता रहा।

एसएचओ लखन सिंह खटाना ने बताया कि बिजोलिया भीलवाड़ा निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके पति से अनबन होने के बाद वह जयपुर अपने माता-पिता के पास आ गई। आनन्द विहार सांगानेर सदर में किराए से रहकर रीको कांटा स्थित एक कपडा कंपनी में काम करने लगी। तभी अनिल से फैक्ट्री में मुलाकात हुई अनिल फैक्ट्री में लाइन मास्टर का काम करता था। बातचीत के दौरान पति से दूरी का आरोपी ने फायदा उठाकर उसे प्रेम जाल में फांस लिया। करीब एक साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया।

कई बार परिवार और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता।

आरोपी अनिल के खिलाफ देहशोषण का मामला दर्ज कराया

दुष्कर्म करने के दौरान अनिल ने युवती की अश्लील फोटोज खेंचे जिसके बाद वह कई बार ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। आरोपी कई बार परिवार और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता। रविवार देर शाम पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची। आरोपी अनिल के खिलाफ देहशोषण का मामला दर्ज कराया।

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास