RAJASTHAN: PM मोदी का चितौड़गढ़ में CM अशोक गहलोत और कांग्रेस पर वार, विदाई की उल्टी गिनती शुरू; देखें VIDEO 
राजस्थान

RAJASTHAN: PM मोदी का चितौड़गढ़ में CM अशोक गहलोत और कांग्रेस पर वार, विदाई की उल्टी गिनती शुरू; देखें VIDEO

Pradip Kumar

RAJASTHAN: PM मोदी ने राजस्थान के चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए CM अशोक गहलोत और कांग्रेस पर निशाना साधा। PM मोदी ने कहा कि, "राजस्थान में BJP आएगी और गुंडागर्दी का अंत होगा क्योंकि कांग्रेस नेता खुद को सरकार समझते हैं।"

PM मोदी ने कहा कि गहलोत जी राजस्थान से जाने वाले हैं। उन्हें भी इस बात का मालूम हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान का चहुंमुखी विकास सिर्फ BJP ही कर सकती है।

PM मोदी ने राजस्थान को 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात भी दी है। इसमें रेलवे से लेकर LPG प्लांट तक शामिल हैं। मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लगाया।

PM मोदी ने कहा कि जनता का संदेश कांग्रेस के नेताओं तक पहुंच चुका है। यहां कांग्रेस सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन दिनों गहलोत जी ने बीजेपी को बधाई दे दी है। वह आग्रह कर रहे हैं कि BJP सरकार बनने के बाद उनकी योजनाएं बंद नहीं की जाएं। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

PM मोदी ने कहा कि पिछले पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की पुरी साख को तबाह कर दिया है। मुझे ये कहते हुए दुख हो रहा है कि जब भी अपराध की बात आती है, तो राजस्थान टॉप पर होता है। उन्होंने कहा कि अराजकता, दंगे और पत्थरबाजी की वजह से राजस्थान बदनाम हुआ है। दलितों, महिलाओं, पिछड़ों पर अत्याचार के मामलों में आज हमारा राजस्थान सबसे ज्यादा बदनाम हो रहा है। ज्यादा जानकारी के लिये देखें वीडियो.....

Tamanna Bhatia यहां करती है इन्वेस्ट, करोड़ों का टर्नओवर

TCS के कर्मचारियों को इनकम टैक्स का झटका, लाखों का थमाया नोटिस

रोजाना काजल का करती हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान

CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Tungnath जाने का बना रहे प्लान, तो जान ले ये बातें