RAJASTHAN: प्रदेश की राजनीति में महिलाएं नं-1, लेकिन विधानसभा में सीटें 13% से भी कम 
राजस्थान

RAJASTHAN: प्रदेश की राजनीति में महिलाएं नं-1, लेकिन विधानसभा में सीटें 13% से भी कम

Pradip Kumar

RAJASTHAN: कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही प्रमुख दल महिलाओं के लिये 50% आरक्षण की वकालत करते हैं लेकिन राजस्थान की विधानसभा में महिलाओं के लिए सीटे 13% भी नहीं हैं। 2008 और 2013 के चुनाव में 28-28 महिलाये चुनी गयी थी जबकि 2018 में विधानसभा तक 24 महिलाये ही पहुंच पायी।

जब भी पार्टियों ने महिला प्रत्यासियो को उतारा है उन्होंने निराश नहीं किया है। 2018 में जब बीजेपी की सत्ता गयी उस समय भी उनकी 23 में से 10 यानी 43 % महिला प्रत्यासी जीतकर आयी थी। वहीं कांग्रेस की 27 में से 12 यानी 44 % महिला प्रत्यासी जीतकर आयी थी। अगर बात की जाये 2013 के चुनाओं की तो बीजेपी की तरफ से 26 में से 22 यानि 84 % महिला प्रत्यासी जीतकर आयी थी। वहीं कांग्रेस की तरफ से 24 में से 1 यानि 4 % महिला प्रत्यासी जीतकर आयी थी।

अगर बात की जाये 2008 के चुनाओं की तो बीजेपी की तरफ से 32 में से 13 यानी 41 % और कांग्रेस की तरफ से 23 में से 13 यानि 57 % महिला प्रत्यासी जीतकर आयी थी।

आपको बता दे प्रदेश में पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1952 में हुआ था तब 4 महिला प्रत्यासी मैदान में उतरी थी। लेकिन उनको उस समय हार का सामना करना पड़ा था।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट