जयपुर में सिविल लाइंस फाटक पर सभा को संबोधित करते सुखजिंदर सिंह रंधावा।
जयपुर में सिविल लाइंस फाटक पर सभा को संबोधित करते सुखजिंदर सिंह रंधावा। 
राजस्थान

Sukhjinder Attacks PM Modi: रंधावा बोले- 'मोदी को खत्म करो...'; जानें कांग्रेसी क्यों खो रहे आपा?

Om prakash Napit

Sukhjinder attack PM modi: राजस्थान में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधने के चक्कर में यहां तक कह दिया कि मोदी को खत्म करने की बात करो, मोदी खत्म हो गया तो हिंदुस्तान बच जाएगा। मोदी बचा रहा तो हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा। मोदी को देशभक्ति का पता नहीं हैं।

कांग्रेस नेता रंधावा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव जीतने के लिए पुलवामा हमला करवाया। उन्होंने कहा कि मैं सभी लीडर से कहता हूं, वो अपनी लड़ाई खत्म करो। एकजुट होकर चुनाव के लिए तैयारी करें।

सुखजिंदर सिंह रंधावा के इस विवादित बयान के बाद बीजेपी के तमाम नेताओं ने सुखजिंदर को आड़े हाथ लिया है और उन पर देश और पीएम मोदी के अपमान का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी की तरह ही उनकी पार्टी के और नेता भी देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

रंधावा के बयान के हाइलाइट्स

  • कहीं चुनाव लड़ने के लिए तो पुलवामा नहीं करवा दिया।

  • मोदी खत्म हो गया तो देश बच जाएगा।

  • मोदी जैसे बेईमान आदमी को देश दे दिया।

  • अडाणी को ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर लाए हैं।

  • बीजेपी को मार लो, अडाणी अपने आप खत्म हो जाएगा।

क्या था सुखजिंदर का बयान?

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि वह सभी नेताओं से अपील करते हैं कि आपस में लड़ाई खत्म करो और मोदी को खत्म करने के बारे में सोचो। अगर हम मोदी को खत्म कर सकते हैं, तो हिंदुस्तान बच सकता है। सुखजिंदर ने पूछा पुलवामा कैसे हुआ? जांच कराएं। क्या उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए ऐसा किया? उन्होंने कहा कि मोदी जैसे बेईमान आदमी को देश दे दिया। साथ ही कहा कि अडाणी को ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर लाए हैं। रंधावा ने कहा कि बीजेपी को मार लो, अडाणी अपने आप खत्म हो जाएगा।

कांग्रेस कर रही सारी हदें पार : बीजेपी

प्रदेश बीजेपी प्रमुख सतीश पूनिया ने उनके बयानों का पलटवार करते हुए कहा कि रंधावा ने कहा पीएम मोदी को ही नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमानित किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के पद की गरिमा का अपमान किया है। उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

सुखजिंदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर सारी हदें पार कर दीं। जैसे राजा पटेरिया लोगों को मोदी को खत्म करने के लिए उकसाते हैं और पुलवामा पर पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हैं।

लंदन में राहुल के बयान के कुछ अंश

हाल ही लंदन गए राहुल गांधी ने वहां की केंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्पीच दिया। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पर देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि ‘लोकतंत्र के लिए जरूरी ढांचा संसद, स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका होते हैं। आज यह सब विवश होते जा रहे हैं। इसलिए हम भारतीय लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमले का सामना कर रहे हैं।

भारतीय संविधान में भारत को राज्यों का संघ बताया गया है। उस संघ को बातचीत की जरूरत है। यह वह बातचीत है जो खतरे में है। आप देख सकते हैं तस्वीर जो संसद भवन के सामने की है विपक्ष के नेता कुछ मुद्दों पर बात कर रहे थे और उन्हें जेल में डाल दिया गया। ऐसा 3 या 4 बार हुआ है। जो हिंसक था।’

'कांग्रेसी नेता मोदी के लिए कब्र खोदने में व्यस्त'

बता दें कि इससे एक दिन पहले ही बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा था, "जब कांग्रेस पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी के लिए कब्र खोदने में व्यस्त हैं, तो मैं बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे परियोजना के कार्यान्वयन में व्यस्त हूं।" उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता मेरे अंतिम संस्कार का सपना संजो रहे हैं, जबकि मैं गरीबों के जीवन को बेहतर बना रहा और और देश को आगे बढ़ाने का सपना देख रहा हूं।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी