धर्म

Budh Margi 2022: 21 दिन बाद बुध हो रहे मार्गी, इन 5 राशि के जातकों की बढ़ेगी धन-दौलत

ChandraVeer Singh

बुध 4 फरवरी को गोचर करेगा। बुध की यह चाल कई राशियों के लिए शुभ साबित होगी। लोगों का विश्वास बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। भाग्य हर चीज में आपका साथ देगा। कई लोगों की कम्युनिकेशन स्किल बढ़ेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। बुध के मार्ग में होने से लोगों को व्यापार में तरक्की मिलेगी। कई माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जानिए बुध की इस चाल के लिए कौन सी राशि सबसे शुभ साबित होगी।

मेष: इस राशि के लोगों को करियर में तरक्की मिलेगी। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलने के योग हैं। जो लोग अपना खुद का व्यवसाय चला रहे हैं उन्हें विशेष लाभ होगा। धन में वृद्धि होगी। पैसा कई तरीकों से घर आ सकता है।
वृष: इस दौरान हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आप कोई भी काम पूरे मन से करेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
तुला : करियर में आपको लाभकारी परिणाम मिलेंगे। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी बदलने के लिए समय अच्छा है।
मकर : करियर के लिहाज से यह कदम बेहतरीन साबित होगा. आप व्यापार में अच्छा लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। पैसों की बचत करने में आप सफल होंगे। आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी।

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास