धर्म

शनि का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर शुरू, जानिए किन राशियों के जातकों को मिलने जा रही है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

ChandraVeer Singh

(Shani Nakshatra Gochar 2022) शनि किसी भी राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं। इनकी गति सभी ग्रहों में सबसे धीमी मानी जाती है। इस समय शनि देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। ये 29 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेंगे। लेकिन उससे पहले ही शनि ने अपना नक्षत्र बदल दिया है। अब शनि 13 महीने तक धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस दौरान शनि राशि परिवर्तन भी करेंगे, वक्री से मार्गी होंगे और फिर से मकर राशि में भी गोचर करेंगे। लेकिन इन सभी परिवर्तनों में एक बात समान रूप से लागू रहेगी और वो ये कि शनि का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर। जानिए किस राशि के जातकों में यह राशि परिवर्तन होने जा रहा है।

मेष (Aries) : करियर में आपको काफी लाभ मिलेगा। इस गोचर के परिणामस्वरूप आपको पदोन्नति मिल सकती है। कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। अगर आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो यह समय आपका सपना पूरा कर सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है।
मिथुन: इस राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा साबित होगा। अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। कई कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा।
सिंह (Leo) : यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। आप जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल दिख रहा है।
तुला: (Libra) इस राशि के जातकों के लिए गोचर शुभ साबित होगा। जो लोग नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल साबित होगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। यात्रा से आप अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे।
मकर : (Capricorn) इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर काफी अच्छा साबित होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आप अपने व्यापार के विस्तार में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पदोन्नति के प्रबल योग हैं।

Bengal News: योगी आदित्यनाथ के काफिले पर पश्चिम बंगाल में हमला, UP सीएम ने दी थी दंगाइयों को चेतावनी

महाराष्ट्र की 11 ऐसी सीटें जहां हार और जीत में था सिर्फ चंद हजार वोटों का अंतर

पांच हजार बच्चों पर गहराया पढ़ाई का संकट, स्कूल ने बच्चों के अभिभावकों से मांगी फीस

Chhattisgarh: खड़गे बोले- "शिव कर सकते हैं राम का मुकाबला, मैं भी शिव"; कांग्रेस की ये कैसी मानसिकता?

MP News: राहुल के दौरे के दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत BJP में शामिल