धर्म

आ रहा है आस्था का महीना सावन, खास व्रत विधि से करें भगवान शिव को प्रसन्न, बम भोले करेंगे हर मनोकामना पूर्ण

Deepak Kumawat

हिंदुओं की धार्मिक आस्था का महीना सावन धीरे-धीरे करीब आता जा रहा है। यह महीना भगवान शिव का प्रिय समय माना जाता है और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रखकर शिव की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन में भगवान अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और सावन में सोमवार का व्रत रखकर पूरी विधि से उनकी पूजा कर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

कब शुरू होगा सावन का महीना?
13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के साथ आषाढ़ मास का अंत होगा। सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार सावन में 4 सोमवार होंगे। सावन का महीना 12 अगस्त को समाप्त होगा।

भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व

सावन में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन के पावन महीने में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। इसके अलावा सावन में काल सर्पदोष शांति के लिए विशेष पूजा की जा सकती है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से लोगों को परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी।

इस सावन में कितने सोमवार हैं?

14 जुलाई यानी गुरुवार से सावन का महीना शुरू हो जाएगा. इस पवित्र महीने का पहला सोमवार 18 जुलाई को होगा। दूसरा सोमवार 25 जुलाई को, तीसरा सोमवार 1 अगस्त को और चौथा सोमवार 8 अगस्त को होगा। आचार्य सर्वेश पांडेय के मुताबिक इस साल सावन में सिर्फ चार सोमवार ही रहेंगे क्योंकि 12 अगस्त को सावन का महीना खत्म होगा। सावन में सोमवार का व्रत कर भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं और भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त करते हैं।

Lokshabha Elections 2024: श्याम रंगीला ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Panchayat 3: 'पंचायत' के तीसरे सीजन के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इसी महीने देगी दस्तक

कैसरगंज लोकसभा सीट से कटा बृजभूषण का टिकट!, बीजेपी इसे बना सकती है प्रत्याशी

Religious Reservation: बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु… हर जगह OBC का हक मार रहे मुस्लिम

Bengal News: योगी आदित्यनाथ के काफिले पर पश्चिम बंगाल में हमला, UP सीएम ने दी थी दंगाइयों को चेतावनी