News

बंगाल: ममता का केंद्र पर हमला, कहा- जनता का फैसला मानें और हमें काम करने दें

Manish meena

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद को संभालते ही ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के फैसले को स्वीकार करें और हमें कोविड के प्रति काम करने दें। गुरुवार को ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री बंगाल आकर सांप्रदायिक दंगो को और आग दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री बंगाल आकर सांप्रदायिक दंगो को और आग दे रहे हैं-ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि हम आपसे अब झगड़ा नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने

आगे कहा कि बुधवार को सुबह 10.45 पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और

शाम सात बजे तक केंद्र की ओर से एक पत्र मिल गया।

उसमें लिखा गया था कि गुरुवार सुबह केंद्रीय टीम बंगाल पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि क्या कभी केंद्रीय टीम ऑक्सीजन और वैक्सीन की कमी के बारे में जानकारी लेने आई?

ममता बनर्जी ने हिंसा में मारे गए 16 लोगों के परिवारों को दो लाख रुपये देने का एलान किया है

ममताा बनर्जी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि केंद्रीय टीम हाथरस सामूहिक दुष्कर्म के मामले और दिल्ली, उत्तर-प्रदेश में हुई हिंसा के मामले में भी इतनी तेजी दिखाती। ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों के बाद हिंसा में मारे गए 16 लोगों के परिवारों को दो लाख रुपये देने का एलान किया है।

ममता ने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि इन पैसों से उनका अपना वापस नहीं आ सकता लेकिन इससे परिवार को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। मृतकों में एक संयुक्ता मोर्चा से थे और बाकी भाजपा और टीएमसी के समर्थक थे। ममताा बनर्जी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी से अपील की कि अच्छे विचारों को साझा करें। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में बहुत सारे फर्जी वीडियोज सर्कुलेशन में है।

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी से अपील की कि अच्छे विचारों को साझा करें

ममताा बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी मुख्यमंत्री मेरे खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम के भाजपा नेताओं का कहना है कि बंगाल से त्रस्त होकर लोग असम में आते हैं। हालांकि इस पर ममता का कहना है कि जब भी असम में कुछ बवाल मचता है तो वहां के लोग बंगाल की तरफ दौड़ते हैं।

ममता  कहा कि कूचबिहार में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। ममता  कहा कि जहां भाजपा जीती है, वहीं सबसे ज्यादा हिंसा हुई है।

Like and Follow us on :

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद