News

एक्ट्रेस का कन्फेशन: प्रियंका चोपड़ा के घरवाले ‘देवों के देव महादेव’ शो देखकर इस एक्टर से करवाना चाहते थे प्रियंका की शादी

Manish meena

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन सिंगर पति निक जोनस के साथ शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रही हैं, मगर एक समय ऐसा भी था जब उनके परिवार वाले उनकी शादी टीवी एक्टर मोहित रैना से करवाना चाहते थे। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घरवालों ने मोहित को टीवी शो देवों के देव महादेव में देखकर पसंद किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उनके परिवार वालों को लगता था कि एक्टर मोहित रैना प्रियंका चोपड़ा के लिए एक परफेक्ट मैच हैं

हाल ही में आई इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने

खुलासा किया है कि उनके परिवार वालों को लगता था कि एक्टर मोहित रैना

प्रियंका चोपड़ा के लिए एक परफेक्ट मैच हैं।

मोहित रैना टीवी शो देवों के देव महादेव में शिव जी के किरदार में नजर आए

थे जिसमें उनकी परफॉर्मेंस देखकर घरवाले इंप्रेस हो गए थे।

मोहित रैना असल जिंदगी में भी बेहद जेंटल हैं जो उन्हें प्रियंका के परिवार के लिए परफेक्ट बना रहा था।

एक्टर ने कहा कि वो किसी दूसरे जन्म में प्रियंका के सपनों के राजकुमार बनकर आएंगे

जब मोहित को इस बात की जानकारी दी गई कि प्रियंका का परिवार उन्हें पसंद करता है तो उन्हें बेहद विनम्र और सम्मान महसूस हुआ। एक्टर ने कहा कि वो किसी दूसरे जन्म में प्रियंका के सपनों के राजकुमार बनकर आएंगे।

बता दें कि प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी वहीं मोहित रैना अब भी कुंवारे हैं। एक्टर टीवी शोज देवों के देव महादेव, महाभारत, चक्रवर्तीन सम्राट अशोक के अलावा ऊरी, मिसेज सीरियल किलर और गुड न्यूज जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। जल्द ही एक्टर शिद्दत फिल्म में नजर आएंगे।

Like and Follow us on :

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील