News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत भारत में होने वाली शूटिंग और आर्चरी चैंपियनशिप रद्द

savan meena

Birmingham Commonwealth Games 2022 : कोरोना महामारी का भारत में होने वाले खेलों पर बड़ा असर पड़ा है। पहले मई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप को भी UAE में शिफ्ट कर दिया। अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत भारत में होने वाली शूटिंग और आर्चरी चैंपियनशिप को भी रद्द कर दिया है।

यह फैसला शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स इंडिया (CGI) एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने लिया है। उसे कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) का भी सपोर्ट मिला है।

अगले साल बर्मिंघम में होने हैं कॉमनवेल्थ गेम्स

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने हैं। इसमें से शूटिंग के हटा दिया गया था। यह भारत का परंपरागत खेल है, जिसमें देश को महारत हासिल है।

ऐसे में भारत ने कॉमनवेल्थ का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। इस धमकी के बाद शूटिंग और आर्चरी को चंडीगढ़ में कराने पर सहमति बनी थी। हालांकि, अब यह भी रद्द हो गया है।

दोनों स्पर्धाओं का आयोजन चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होना था।

सीजीएफ अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने कहा, 'हम निराश हैं कि 2022 राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप अब नहीं होगी। मौजूदा परिस्थितियों में हालांकि यह सही निर्णय है।' बता दें कि इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होना था।

उन्होंने कहा, 'इस खबर के बावजूद, हमें कई चीजें सीखने को मिली, जिससे हमारे मौजूदा कार्यों को फायदा होगा। चंडीगढ़ 2022 की अवधारणा ने भविष्य की सह-मेजबानी की संभावनाओं को लेकर रोमांचक अवसरों की पहचान की है, जिस पर हमें और काम करना चाहिए।' निशानेबाजी चैंपियनशिप के खर्च को बड़े पैमाने पर भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) द्वारा वहन किया जाना था जबकि तीरंदाजी आयोजन को पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाना था।

कॉमनवेल्थ से 6 महीने पहले होनी थी दोनों चैंपियनशिप

इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन, वर्ल्ड आर्चरी और भारत सरकार के बीच चैंपियनशिप कराने को लेकर सहमति बनी थी। यह दोनों चैंपियनशिप जनवरी 2022 में होनी थी। यह दोनों चैंपियनशिप कॉमनवेल्थ गेम्स से ठीक 6 महीने पहले होनी थी।

Like and Follow us on :

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"