News

#HaryanaAssemblyElections2019 – बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र.

savan meena

न्यूज –  भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के इस घोषणा पत्र में 15 चैप्टर और 248 प्वांइट हैं। इस संकल्प पत्र में किसानों की आय दोगुनी करने और लाखों युवाओं को कौशल सीखाने से कई वादे किए हैं।

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लालभाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डाहरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बरालाहरियाणा प्रभारी अनिल जैनकेंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राव इंद्रजीत समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।


बीजेपी ने अपने घोषणापत्र का नाम म्हारे सपनों का हरियाणा दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र राम राज्य के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अपने पिछले घोषणापत्र के तहत भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाया।


नड्डा ने कहापिछले पांच साल में मनोहर जी ने हरियाणा की छवि को मजबूत किया है। उन्होंने हरियाणा की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। आज हरियाणा भ्रष्टाचार मुक्तविकास युक्त है और यहां परादर्शी सरकार देने का काम मनोहर जी ने किया है।


बता देंकि इससे पहले 11 अक्टूबर को कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया था। इसके बाद शनिवार को चंडीगढ़ में इनेलो ने अपना घोषणा पत्र जारी कर सभी वर्गों को साधने की कोशिश की।

Deepika Padukone ने शेयर किया सिंघम लुक, फैंस होने वाले 'बेबी' के लिए भेज रहें तोहफे

Lokshabha Elections 2024: श्याम रंगीला ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Panchayat 3: 'पंचायत' के तीसरे सीजन के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इसी महीने देगी दस्तक

कैसरगंज लोकसभा सीट से कटा बृजभूषण का टिकट!, बीजेपी इसे बना सकती है प्रत्याशी

Religious Reservation: बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु… हर जगह OBC का हक मार रहे मुस्लिम