News

यूपी सरकार को तीन साल पूरे, गांव-गांव तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचायेंगे मंत्री

savan meena

 न्यूज –  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर गांव-गांव तक सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने का जिम्मा अपने सांसदो और विधायकों को दिया है। इस दौरान सांसद-विधायक पांच-पांच गांवों में जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने आईएएनएस को बताया, "योगी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा सभी विधायकों व सांसदों को अभियान में दायित्व सौंपे गए हैं। सांसदों और विधायकों को पांच-पांच गांव सौंपे गए हैं, जिनमें वह ग्राम चौपालों में केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की विस्तृत जानकारी देंगे।"

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार अपने कामों को प्रत्येक गांवों और बूथों तक पहुंचाना चाहती है। इसी कारण वह अपने प्रचार अभियान में तेजी से जुटी हुई है। उन्होंने कहा, "इसके अलावा पूर्ववर्ती सरकारों की विफलताओं और वर्तमान में समाज तोड़ने की साजिश को भी उजागर किया जाएगा। प्रचार का माइक्रो मैनेंजमेंट भी तैयार किया गया है। सभी 57 हजार से अधिक गांवों में संपर्क के दौरान पत्रक वितरण भी होगा।"

उन्होंने बताया , "सरकार के 3 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि 19 मार्च से विशेष अभियान पर निकलेंगे। 24 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेश के सभी 27 हजार सेक्टरों में बैठकों व संपर्क-संवाद के जरिए सरकार की प्रमुख उपलब्धियों व नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।"

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "आपमें एक तरह की चिंता और बेचैनी है"

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

Deepika Padukone ने शेयर किया सिंघम लुक, फैंस होने वाले 'बेबी' के लिए भेज रहें तोहफे

Lokshabha Elections 2024: श्याम रंगीला ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Panchayat 3: 'पंचायत' के तीसरे सीजन के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इसी महीने देगी दस्तक