हार्दिक ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का दामन: रिटेन न होने से निराश हार्दिक ने शेयर किया इमोशनल VIDEO
हार्दिक ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का दामन: रिटेन न होने से निराश हार्दिक ने शेयर किया इमोशनल VIDEO  Image Credit: Cricket Addictor
sports

ऐसा क्या हुआ कि हार्दिक ने छोड़ दिया मुंबई इंडियंस का दामन: देखिए इमोशनल कर देने वाला VIDEO

Ishika Jain

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन नहीं किए जाने से निराश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मुंबई इंडियंस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब तक के सफर का वीडियो शेयर किया है और इमोशनल कैप्शन भी लिखा है।

उन्होंने लिखा, 'मैं इन यादों को जिंदगी भर संजोकर रखूंगा, इन पलों को जिंदगी भर अपने पास रखूंगा। मैंने जो दोस्त बनाए हैं, जो बंधन बनाए हैं, लोग, प्रशंसक, उनका मैं हमेशा आभारी रहूंगा। मैं न केवल एक खिलाड़ी के रूप में बल्कि एक इंसान के रूप में भी विकसित हुआ हूं।

पांड्या ने आगे लिखा, 'मैं यहां एक युवा क्रिकेटर के तौर पर बड़े सपने लेकर आया हूं। हम एक साथ जीते हैं, हम एक साथ हारते हैं और हम एक साथ लड़ते हैं। इस टीम के साथ बिताया हर पल मेरे दिल में खास जगह रखता है। वे कहते हैं कि सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस हमेशा मेरे दिल में रहेगी।

मुंबई इंडियंस के लिए पांड्या ने बनाए 27.33 की औसत से रन

आपको बता दें कि, हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए 27.33 की औसत से 1476 रन बनाए हैं और 42 विकेट भी लिए हैं। आईपीएल के 14वें सीजन में उनका परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा और वह 14.11 की औसत से 127 रन ही बना पाए। वहीं जब गेंदबाजी की बात आती है तो उन्होंने पिछले सीजन में एक भी ओवर नहीं फेंका था।

मुंबई इंडियंस द्वारा चार खिलाड़ियों को किया गया है रिटेन

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सूर्य कुमार यादव को रिटेन किया है। कैरिबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को भी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है। इन चार खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद, आगामी मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस 48 करोड़ रुपये के बकाया पर्स के साथ जाएगी।

अहमदाबाद टीम से जुड़ सकते हैं हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या के अहमदाबाद टीम से जुड़ने की संभावना है। हार्दिक गुजरात के शहर वडोदरा से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी उन्हें शामिल करके अपने प्रशंसको को बढ़ाना चाहेगी और साथ ही टीम को मजबूती भी मिलेगी।

Like and Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

EVM से हुए पहले चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया रद्द, जानें पूरा मामला

हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, कहा वो था डरावने अनुभव

मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता

संदेशखाली में जमीन के अंदर से मिला हथियारों का जखीरा, TMC ने चुनाव आयोग से की शिकायत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो जवान हुए शहीद