News

पश्चिम बंगाल कैबिनेट: ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में पूर्व आईपीएस, क्रिकेटर, 8 महिलाएं सहित इन 43 मंत्रियों ने ली शपथ

Manish meena

पश्चिम बंगाल में नई सरकार का गठन हो चुका है। ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट में 43 मंत्रियों को शामिल किया है। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली कैबिनेट में इस बार 17 नए चेहरे शामिल हैं। कुल 43 में से 24 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 9 राज्य मंत्री शामिल हैं। सोमवार को सभी ने पद की शपथ ली।

ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट में 43 मंत्रियों को शामिल किया है

ममता बनर्जी ने 5 मई को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

थी। वह पश्चिम बंगाल की 21वीं सीएम चुनी गई हैं।

इस दायित्व को निभाने वाली 8वीं व्यक्ति हैं।

ममता के मंत्रिमंडल में इस बार क्रिकेट के मैदान के खिलाड़ी रहे मनोज तिवारी, पूर्व आईपीएम हुमायूं कबीर के साथ ही 8 महिलाओं को भी जगह मिली है, जिनमें से 3 अनुसूचित जनजाति से आती हैं।

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट-

सुब्रत मुखर्जी, पार्था चटर्जी, अमित मित्रा, ज्योति प्रिया मलिक, बंकिम चंद्र हाजरा, मानस रंजन भुनिया, साधन पांडे, सौमेन कुमार महापात्रा, मॉलॉय घटक, अरूब बिस्वास, उज्जवल बिस्वास, अरूप रॉय, राथिन घोष, फरहाद हाकिम, चंद्रनाथ सिन्हा, सोभनदेब चट्टोपाध्याय, ब्रात्या बासु, पुलर रॉय, शशि पांजा, मोहम्मद गुलाम रब्बानी, बिप्लब मित्रा, जावेद अहमद खान, स्वपन देबनाथ, सिदिकुल्लाह चौधरी।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

बेचाराम मन्ना, सुब्रत साहा, हुमायूं कबीर, अखिल गिरि, चंद्रिमा भट्टाचार्य, रत्ना डे नाग, संध्यारानी टुडु, बुलू चिक बरैक, सुजीत बोस, इंद्रनील सेन।

राज्य मंत्री

दिलीप मंडल, सेउली साहा, श्रीकांत महतो, अखरुज्जमान, येस्मीन सबीना, बिरबाहा हंसदा, ज्योत्सना मांडी, अधिकारी परेश चंद्र, मनोज तिवारी।

सुवेंदु अधिकारी के विरोधियों को भी मंत्री पद

सिंगुर से चुनकर आए बेचाराम मन्ना, पूर्व सांसद रत्ना डे नाग, दक्षिण 24 परगना से बंकिम हाजरा को इस बार कैबिनेट में शामिल किया गया है। वहीं सुवेंदु अधिकारी के विरोधी माने जाने वाले रामनगर विधायक अखिल गिरि, केशपुर विधायक सेउली साहा, सलबोनी से श्रीकांत महतो, हावड़ा से अरूप रॉय को भी मंत्री पद दिया गया है।

Like and Follow us on :

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "आपमें एक तरह की चिंता और बेचैनी है"

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

Deepika Padukone ने शेयर किया सिंघम लुक, फैंस होने वाले 'बेबी' के लिए भेज रहें तोहफे

Lokshabha Elections 2024: श्याम रंगीला ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Panchayat 3: 'पंचायत' के तीसरे सीजन के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इसी महीने देगी दस्तक