<div class="paragraphs"><p>Russia-Ukraine War</p></div>

Russia-Ukraine War

 

Image Credit : PTI

World

Russia-Ukraine War : युद्ध के पहले दिन 137 लोगों की मौत, ‘अकेला पड़ा यूक्रेन’, हर तरफ मची तबाही

Ishika Jain

रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर दक्षिण के अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर बड़े स्तर पर हमला करना शुरू कर दिया है। रूस के हमले से यूक्रेन में भारी तबाही मची हुई है और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं। युद्ध के पहले दिन गुरुवार को यूक्रेन की सेना तीन मोर्चों पर रूसी आक्रमणकारियों से लड़ती रही। ये लड़ाई इसलिए इतनी घातक है क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध के बाद कोई इतना बड़ा हमला हो रहा है। रूस ने यूक्रेन पर जमीन, समुद्र और हवा से हमला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस यूक्रेन के सारे बुनियादी ढांचों को निशाना बना रहा है। रूसी सेना जहां से भी संभव हो रहा है, वहीं से यूक्रेन में प्रवेश कर रही है।

अकेला पड़ा यूक्रेन

बता दें कि, लड़ाई के पहले दिन यूक्रेन के 137 लोग मारे गए। साथ ही, सैकड़ों लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। एएफपी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के हवाले से यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि 'रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन को अकेला छोड़ दिया गया है।' वहीं, गुरुवार को यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की और 169 घायलों की जानकारी दी।

Russia-Ukraine War

चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस का कब्जा
रूसी सेना ने गुरुवार को उत्तरी यूक्रेन के पिपरियात शहर के पास चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर नियंत्रण कर लिया। रूसी संसद ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'चेर्नोबिल पर रूसी सैनिकों का कब्जा है। चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर नियंत्रण करने का मतलब है कि, रूसी सेना यूक्रेनी राजधानी कीव से केवल 100 किलोमीटर दूर है।

बाइडेन ने रूस पर लगाई आर्थिक पाबंदिया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन पर हमलावर होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को चुना। उन्होंने रूस के खिलाफ सख्त आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा भी की, लेकिन रूसी सेना के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अमेरिकी सेना को यूक्रेन भेजने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद