News

चीन को दी नसीहत अपनी करेंसीं को सूधारने के लिए जरूरी कदम उठायें

Ranveer tanwar

भारत की लगातार मजबुत होती अर्थव्यवस्था औऱ देश में जारी आर्थिक सुधारों के बीच अमेरिका से भी एक अच्छी खबर आयी है, अमेरिका ने भारतीय मुद्रा रूपया को निगरानी सूची से बाहर निकालने का फैसला किया है, अमेरिका ने भारतीय मुद्रा को पिछले साल ही अप्रैल में निगरानी सूची में डाला था। अमेरिका फॉरेन एक्सचेंज पॉलिसी पर शक होने पर दुसरे देशों की मुद्रा को निगरानी सूची में डाल देता है। वही चीन से भी अपनी मुद्रा में  गिरावट रोकने के लिए जरुरी कदम उठाने को कहा है।
ट्रंप सरकार ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक एवं विनिमय दर नीतियों पर तैयार रिपोर्ट को अमेरिकी संसद में  पेश करते हुए कहा कि भारतीय मुद्रा विनिमय में अब स्थिरता आ रही है। ऐसे में अमेरिका भारत के साथ कोई व्यापारिक जोखिम नहीं चाहता  है। रिपोर्ट में जो आधार बनाए गए तीन मानदंडों में से सिर्फ में एक (द्विपक्षीय अधिशेष) में ही भारत को प्रतिकूल पाया गया है। भारत के अलावा स्विटजरलैंड को भी मुद्रा निगरानी से राहत दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत और स्विटजरलैंड दोनों देशों के विदेशी मुद्रा क्रय मे 2018 में गिरावट दर्ज की गई थी।

हालाकि अभी भी अमेरिकी निगरानी मे कई देश शामिल है। इसमें अभी चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, इटली, आयरलैंड, सिंगापुर, मलयेशिया और वियतनाम जैसे बड़े देश शामिल हैं।
अमेरिका ने चीन की मुद्रा को निगरानी सूची से बाहर करने से इनकार किया और कहा कि चीन अपनी लगातार कमजोर होती मुद्रा को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए,  पिछले कुछ समय से चीन की मुद्रा डॉलर के मुकाबले 8 फीसदी तक नीचे गिरी है। इसके अलावा अमेरिका के साथ चीन का व्यापार  भी चार तिमाहियों में 419 अरब डॉलर रहा है।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद