Social Media

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के Instagram पर 200 मिलियन फॉलोअर्स

Deepak Kumawat

डेस्क न्यूज़- स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन यानी 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले शख्स बन गए हैं। पुर्तगाल के इस फुटबॉलर के बाद अमेरिकी की सिंगर एरियाना ग्रांडे का नंबर आता है, उन्हें 17.3 करोड़ फैंस फॉलो करते हैं। टॉप 10 में तीन फुटबॉलर, तीन सिंगर और तीन एक्टर्स शामिल हैं।

2018 में नंबर एक बने रोनाल्डो

रोनाल्डो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस और फॉलोअर्स का धन्यवाद किया है। रोनाल्डो लिखते हैं, 'वाह 20 करोड़! मेरे साथ रोज इस सफर को तय करने वाले हर व्यक्ति को धन्यवाद!!' अक्टूबर 2018 में अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज को पछाड़ क्रिस्टियानो सर्वाधिक फॉलोअर्स वाले सेलेब्रिटी बने थे। फिलहाल, सेलेना 16.7 करोड़ फॉलोअर्स के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

इंस्टाग्राम से सर्वाधिक कमाई करने वाले स्टार

इंस्टाग्राम मार्केटिंग कंपनी Hopper HQ की ताजा स्टडी के मुताबिक पुर्तगाल राष्ट्रीय टीम के कप्तान रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर 9 लाख यूरो यानी लगभग सात करोड़ रुपये कमाते हैं। इस तरह सिर्फ इंस्टाग्राम से रोनाल्डो 3 अरब 78 करोड़ 45 लाख 60 हजार रुपये सालाना कमाते हैं जो कि उनके क्लब जुवेंटस (अनुमानित ढाई अरब) से मिलने वाली राशि से कई ज्यादा है। रोनाल्डो के बाद मेसी इंस्टाग्राम में सर्वाधिक कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं।

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास