खेल

Video: बुल फाइट के दौरान स्टेडियम की छत गिरने से चार की मौत, 300 से ज्यादा घायल

Deepak Kumawat

कोलंबिया में बुल फाइट के दौरान लकड़ी के स्टेडियम की तीन मंजिला छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक 18 माह का बच्चा भी शामिल है। 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 30 की हालत गंभीर है। हादसा टोलिमा राज्य के एल स्पाइनल शहर में हुआ। जब लोग एक पारंपरिक कार्यक्रम कोररालेजा (बुल फाइट) के लिए एकत्रित हुए। हालांकि, कोलंबिया में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है।

राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
कोलंबिया के राष्ट्रपति गोस्तावो पेट्रो ने घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब लकड़ी के स्टेडियम की छत गिरी तो वहां 800 लोग बैठे थे। हादसे में 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पेट्रो ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही तीन मंजिला स्टेडियम का एक हिस्सा गिरा, भगदड़ मच गई।

मनाही के बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया

टोलिमा के गवर्नर जोस रिकार्डो ओरोज्को ने स्थानीय ब्लू रेडियो को बताया कि मृतकों में एक नवजात सहित दो महिलाएं, एक पुरुष शामिल हैं। ओरोज्को ने कहा कि बुलफाइटिंग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

क्योंकि यह खतरनाक है और पशु दुर्व्यवहार को बढ़ावा देता है। इससे लोगों और जानवरों की जान को खतरा है। मैंने कार्यक्रम रद्द करने का अनुरोध किया। लेकिन इसके बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Chhattisgarh: खड़गे बोले- "शिव कर सकते हैं राम का मुकाबला, मैं भी शिव"; कांग्रेस की ये कैसी मानसिकता?

MP News: राहुल के दौरे के दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत BJP में शामिल

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार