पत्रकार बन महिलाओं को फंसाने वाला लव जिहादी निशांत रेजा 
(फोटो साभार: News18)
पत्रकार बन महिलाओं को फंसाने वाला लव जिहादी निशांत रेजा (फोटो साभार: News18)  
बिहार

Bihar: दो नाम, सेक्स कर वीडियो बना ब्लैकमेल करना काम; बिहार में ‘पत्रकार’ बन फंसाता था ‘लव जिहादी’

Om prakash Napit

Bihar News: बिहार में एक ऐसे ‘लव जिहादी’ को पकड़ा गया है जिसकी न केवल दो पहचान मिली है, बल्कि वह खुद को ‘पत्रकार’ बताकर महिलाओं को फंसाता था। यह लव जिहादी कभी ‘निशांत राज’ तो कभी ‘निशांत रेजा’ बन जाता। खुद को ‘ब्राह्मण’ बताता। महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर फंसाता। उनसे संबंध बनाता। फिर उसका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता।

पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी में सोमवार (29 मई 2023) को यह लव जिहादी पकड़ा गया। उसके पास से आधार, पैन कार्ड सहित कई फर्जी दस्तावेज मिले हैं।

दो विधवा महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छतौनी थाना क्षेत्र में उसने खुद को निशांत राज और ब्राह्मण बताकर एक घर किराए पर लिया था। मकान मालिक के घर की दो विधवा महिलाओं को उसने नौकरी सहित अन्य लाभ का झांसा देकर कई महीनों तक संबंध बनाया।

इस दौरान उसने दोनों महिलाओं का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में इस वीडियो के सहारे वह महिलाओं को ब्लैकमेल करने लगा। वह महिलाओं के घर पर कब्जा करने की भी कोशिश कर रहा था। इसके बाद दोनों महिलाओं ने घर के अन्य सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद थाना जाकर मुकदमा दर्ज कराया गया।

फोन में मिले कई महिलाओं के अश्लील फोटो व वीडियो

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए निशांत रेजा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 अलग-अलग नाम के आधार कार्ड, पैन कार्ड, चरित्र प्रमाण-पत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज मिले। इन फर्जी दस्तावेजों में से एक में उसका नाम निशांत रेजा तथा उसके बाप का नाम मोतिउर रहमान है। वहीं, दूसरे में उसका नाम निशांत राज और पिता का नाम राज है।

निशांत रेजा के फोन में पुलिस को कई महिलाओं के अश्लील फोटो, वीडियो भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी ‘तरंग मीडिया’ के नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता है और खुद को ‘संपादक’ बताता है। पत्रकारिता की आड़ में वह सब पर धौंस जमाता था। कुछ व्यापारियों से अवैध वसूली की बात भी कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Kejriwal Politics: केजरीवाल की योगी, शाह पर सियासत, गृहमंत्री ने ‘PM मोदी के नेतृत्व’ से दी पटखनी

Smriti Irani: "राम मंदिर में निकालते खोट, शराब घोटालेबाजों को वोट", कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी

Happy Mother's Day: क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, कैसे हुई इसकी शुरूआत

Adah Sharma ने 15 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू, कर्ली बालों की वजह से झेला रिजेक्शन

Kriti Sanon का दिल जीतने के लिए होनी चाहिए ये खूबियां