States

अहमदाबाद पहुंचे दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल, नवरंगपुरा स्थित प्रदेश कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

Ranveer tanwar

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को एक दिन की गुजरात यात्रा पर हैं। वे सुबह करीब 10:30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे सीधे शाहीबाग सर्किट हाउस के लिए निकल गए। एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल इसके बाद आश्रम रोड स्थित वल्लभ सदन भगवान श्री कृष्ण मंदिर पहुंचेंगे और यहां दर्शन करने के बाद आश्रम रोड पर बने आप पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। केजरीवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। गुजरात में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल की यात्रा को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

पत्रकार ईश्वरदान गढ़वी के 'आप' में शामिल होने की चर्चा

सूरत महानगर पालिका चुनाव में 27 सीटें जीतने के बाद आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित है। हाल ही में सूरत भाजपा के करीब 300 कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा गुजराती पत्रकार ईश्वरदान गढ़वी के सोमवार को केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। गढवी गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में एक चर्चित पत्रकार हैं। उन्होंने हाल ही में टीवी चैनल की नौकरी से इस्तीफा दिया है।

केजरीवाल से डर गई है भाजपा : इटालिया

भाजपा ने मंगलवार को पार्टी विधायकों की गांधीनगर में बैठक बुलाई है। कोरोना के चलते पिछले दो महीने से भाजपा विधायकों की बैठक नहीं हो सकी थी। इस बारे में आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का कहना है कि हमारी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गुजरात यात्रा से भाजपा में खलबली मच गई है। इसी के चलते भाजपा ने आनन-फानन में गांधीनगर में बैठक रखी है।

Like and Follow us on :

Bengal: 'बंगाल पर आतंकियों का कब्जा, ममता को गिरफ्तार करो, TMC को आतंकी संगठन घोषित करो' : भाजपा

UP News: कांग्रेस ने पहले देश को बांटा, आज संपत्ति बांटने की कर रही साजिश : सीएम योगी

EVM से हुए पहले चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया रद्द, जानें पूरा मामला

हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, कहा वो था डरावने अनुभव

मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता