दिल्ली

Delhi Crime: आदर्श नगर में हैवानियत, लड़की ने दोस्ती तोड़ी तो लड़के ने किया चाकू से हमला; देखें Video

Kunal Bhatnagar

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को ब्रेकअप से नाराज एक युवक ने युवती पर चाकू से छह वार कर दिए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। आरोपी का नाम सुखविंदर है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दर्ज मामले में आगे की जांच कर रही है।

5 साल पहले हुई थी दोस्ती, ब्रेकअप के बाद लड़के को चाकू मारा

पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए कर रही है। 5 साल पहले उसकी सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के घरवालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए लड़की ने दूरी बनानी शुरू कर दी। सुखविंदर से यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने सोमवार को युवती से मिलने को कहा। वह जानना चाहता था कि लड़की ने उससे ब्रेकअप क्यों किया। युवती घर के पास वाली गली में उससे मिलने गई थी। इसके बाद लड़के ने उस पर हमला किया।

आरोपी को अंबाला से किया गया गिरफ्तार

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी बच्ची को सड़क किनारे ले जाकर उसके साथ मारपीट करता है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। टेक्निकल सर्विलांस से खुलासा हुआ कि आरोपी दिल्ली से भागकर अंबाला में छिपा था। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

युवती को अगवा करने का प्रयास किया, तेजाब फेंकने की धमकी दी

ऐसा ही एक और मामला दिल्ली के पांडव नगर में सामने आया है। एक शख्स ने 19 साल की लड़की को अगवा करने की कोशिश की। लड़का लड़की को अपनी कार में खींचने लगा। युवती के मना करने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम में लड़की घायल हो गई, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण