कर्नाटक

Karnataka: कांग्रेस MLA ने 'भारत माता की जय' का नारा लगाने को खरगे से मांगी इजाजत, मचा हंगामा

Om Prakash Napit

Congress MLA seeks permission for slogan of 'Bharat Mata Ki Jai': कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के दौरान एक कांग्रेस विधायक ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने के लिए खरगे से इजाजत मांगी। इस घटना के बाद सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

अथानी के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सावदी ने शुक्रवार को भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि खरगे साहब इसे गलत नहीं समझेंगे। मैं ‘भारत माता की जय’ कहूंगा और आप सभी को मेरे पीछे कसकर इसे दोहराना होगा”। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने इस घटना पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को कांग्रेस के भीतर सांस्कृतिक विभाजन करार दिया है।

क्या कांग्रेस आलाकमान ने एडवाइजरी जारी की है?

कांग्रेस में भारत माता की जय के नारे लगाए जाने से पहले हाईकमान से इजाजत लेनी पड़ती है। क्या कांग्रेस आलाकमान ने भारत माता की जय के नारे ना लगाने की कोई इंटरनल एडवाइजरी जारी की हुई है? क्या कांग्रेस आलाकमान ने भारत माता की जय के नारे लगाने पर रोक लगाई हुई है? क्या कांग्रेस आलाकमान को भारत माता की जय के नारे से वोट कटने का डर है? ये सवाल इसलिए भी पूछा जाना चाहिए क्योंकि ये कोई पहली बार नहीं है जब भारत माता की जय के नारे पर कांग्रेस को मिर्ची लगी हो।

जयपुर में भी हो चुका ऐसा वाकिया

पिछले वर्ष सितंबर में राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान जयपुर में कांग्रेस की चुनाव पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारत माता की जय के नारे लगाने से रोक रही थीं और कह रहीं थी कि नारे लगाने हैं तो भारत माता की जय के नहीं बल्कि कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाइये।

बीजेपी नेताओं ने घटना को बताया निंदनीय

बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने इसे शर्मनाक बताया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "यह जानना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है कि लक्ष्मण सावदी जैसे वरिष्ठ नेता कांग्रेस के मंच पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सामने खुले तौर पर भारत माता की जय का नारा लगाने से हिचकिचाते हैं। क्या यह बहुत दयनीय और खतरनाक नहीं है?

कर्नाटक के नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने भी इसे निंदनीदय करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक की हिचकिचाहट प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारे लगाने वालों की वकालत करते से पैदा हुई है।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट