States

बिहार में नक्सलियों ने की 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

Ranveer tanwar

बिहार में नक्सलियों ने बुधवार की रात जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या की है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि चकाई थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्र टोला पहाड़ के बाराटांड़ गांव में बुधवार की रात 25 से 30 की संख्या में आए हथियारबंद नक्सलियों ने धावा बोल दिया और दो ग्रामीणों को अपने कब्जे में ले लिया।

दोनों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात कही है।

इसके बाद नक्सलियों ने कुछ देर ले जाने के बाद दोनों की गोली मारकर और फिर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान चोपाय हेंब्रम और अर्जुन हेंब्रम के रूप में की गई है। दोनों पिता और पुत्र बताए जा रहे हैं।

इधर, सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोडा है, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दोनों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात कही है।

जमुई के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दो लोगों की हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पहाड़ी और सुदूरवर्ती क्षेत्र है। नक्सलियों की खिलाफ छापेमारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

Bengal: 'बंगाल पर आतंकियों का कब्जा, ममता को गिरफ्तार करो, TMC को आतंकी संगठन घोषित करो' : भाजपा

UP News: कांग्रेस ने पहले देश को बांटा, आज संपत्ति बांटने की कर रही साजिश : सीएम योगी

EVM से हुए पहले चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया रद्द, जानें पूरा मामला

हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, कहा वो था डरावने अनुभव

मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता